फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav announced: 25 lakh compensation to the kin of the farmers who lost their lives in the movement, a memorial will be built in the name of the farmers in the village

अखिलेश यादव ने किया एलान : आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के परिजन को 25 लाख मुआवजा, गांव में बनाएंगे किसानों के नाम पर स्मारक

Mon, 03 Jan 2022 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Jan 2022 07:11 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासनकाल में कई बिजली परियोजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे पूरा नहीं किया। सपा सरकार बनते ही इन परियोजनाओंको पूरा किया जाएगा। हर घर को 300 यूनिट घरेलू बिजली देने का आकलन किया जा चुका है। बिजली की तरह किसानों को सिंचाई भी मुफ्त दी जाएगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav announced: 25 lakh compensation to the kin of the farmers who lost their lives in the movement, a memorial will be built in the name of the farmers in the village
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलान किया है कि किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिजन को 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। उनके गांव में स्मारक बनेगा। संबंधित किसान के परिवार के विकास के लिए भी सरकार ध्यान देगी। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का दावा किया था, लेकिन उन पर जीप चढ़ाकर जान ले ली। सपा हमेशा किसानों के साथ रही है। भविष्य में भी उनके लिए कई योजनाएं लाएगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन गाजीपुर से समाजवादी परिवर्तन रथ चल कर लखनऊ पहुंचा, उसी दिन भाजपा को करंट लगा और अगले दिन तीनों कानून वापस ले लिया। मुफ्त बिजली देने के वादे पर भाजपा की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासनकाल में कई बिजली परियोजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे पूरा नहीं किया। सपा सरकार बनते ही इन परियोजनाओंको पूरा किया जाएगा। हर घर को 300 यूनिट घरेलू बिजली देने का आकलन किया जा चुका है। बिजली की तरह किसानों को सिंचाई भी मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि रोजा थर्मल प्लांट तैयार हो गया है, जिसे मुलायम सिंह यादव ने शुरू कराया था। अनपरा डी का प्लांट भी समाजवादी सरकार में लगा। एटा में सुपर क्रिटिकल प्लांट लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा नौकरी के नाम पर झूठ बोल रही है। सपा की सरकार आई तो बीएड, टीईटी बेरोजगारों सहित अन्य सभी को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसा कि जो व्यक्ति अकेला रहता हो वह जीवन की खुशबू को नहीं समझ सकता है। यही वजह है कि भाजपा को इत्र कारोबार से भी नफरत है। कुछ दिन पहले एक सूची जारी हुई है, जिसमें भाजपा के ज्यादा विधायकों पर आपराधिक मुकदमे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार आपस में टकरा रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि किसान सांड से परेशान हैं। सांड किसानों को घायल कर रहे हैं। प्रदेश में अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में सरकार बनने पर नफरत की राजनीति खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवाद लागू होने से आएगा रामराज्य
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने समाजवाद पर अंग्रेजी में किताब लिखवाई है। जिस दिन पूरी रह से समाजवाद लागू होगा, वही असली रामराज्य होगा। किसी भी जाति, धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। जो लोग गलत भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उन्हें जेल भेजना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed