फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav and mayawati raise question on evm.

ईवीएम पर घमासान: अखिलेश ने उठाए गंभीर सवाल, माया बोलीं- 'वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा'

Tue, 22 Jan 2019 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Jan 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav and mayawati raise question on evm.
मायावती व अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

साइबर विशेषज्ञ द्वारा लोकसभा चुनाव व कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में ईवीएम हैक किए जाने का मुद्दा उठाने के बाद देश के कई राजनीतिक दलों ने भी इसे गंभीर मुद्दा बताया है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईवीएम की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सबकुछ ठीक है तो जापान जैसे विकसित देश मशीन का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि जरूरी है कि देश के लोकतंत्र पर जनता का भरोसा हो, हैकिंग का दावा करने वालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि साइबर विशेषज्ञ के चुनावों में धांधली के दावे ने विवाद को और भी गहरा और षडयंत्रकारी बना दिया है। उन्होंने मत पत्रों से दोबारा मतदान होने की मांग दोहराई और कहा कि लोकतंत्र के हित में विवाद पर ध्यान देने की जरूरत है। 'वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा।' इसके पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कहा कि देश के लोकतंत्र की रक्षा करने की जरूरत है।




हालांकि, भाजपा ने पूरे मामले को कांग्रेस की उपज करार दिया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस देश के संस्थानों की विश्वसनीयता खत्म कर देना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed