{"_id":"679785dd614d58ba19055ef0","slug":"akhilesh-yadav-and-deputy-cm-keshav-prasad-will-address-jansabha-in-milkipur-ayodhya-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्कीपुर उपचुनाव: डिप्टी सीएम केशव और सपा सुप्रीमो अखिलेश करेंगे जनसभा, डिंपल यादव का होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्कीपुर उपचुनाव: डिप्टी सीएम केशव और सपा सुप्रीमो अखिलेश करेंगे जनसभा, डिंपल यादव का होगा रोड शो
Mon, 27 Jan 2025 06:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Jan 2025 06:40 PM IST
सार
अयोध्या के मिल्कीपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, सांसद डिंपल यादव रोड शो करेंगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जैसे-जैसे मिल्कीपुर उपचुनाव के मतदान का दिन नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे सपा और भाजपा के स्टार प्रचारकों की जनसभाएं लगती जा रही हैं। दोनों प्रमुख पार्टियों सपा और भाजपा ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है।
विज्ञापन
28 जनवरी को डिप्टी सीएम केशव मौर्य हैरिंगटनगंज के चिखड़ी गांव में जनसभा करेंगे तो 30 जनवरी को डिंपल यादव रोड शो करेंगी। वहीं, प्रचार के अंतिम दिन तीन फरवरी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल ने बताया कि 28 जनवरी को डिप्टी सीएम केशव मौर्य जनसभा करेंगे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी ऐतिहासिक अंतर से चुनाव जीतेंगे और सपा की जमानत जब्त होगी।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने योगी की रैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनको सुनने के लिए अन्य जनपदों से जनता बुलाई गई थी। मिल्कीपुर की जनता केवल साइकिल को देख रही है। 30 जनवरी को डिंपल यादव रोड शो करेंगी। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तीन फरवरी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव एक जनसभा को संबोधित करेंगे।