फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addresses IPS officers.

'अपराधों की वजह से नहीं दिख रहा विकास'

Sun, 01 Mar 2015 04:32 PM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Mar 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav addresses IPS officers.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे की कानून-व्यवस्था को लेकर आईपीएस अफसरों को आईना दिखाया। पुलिस वीक के दूसरे दिन अपने आवास पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में उन्होंने राजधानी में शुक्रवार को दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर और 51 लाख रुपये की लूट की वारदात का हवाला देते हुए कहा कि सूबे में विकास के काफी काम हो रहे हैं, लेकिन ऐसी वारदात के कारण ये सभी दब जाते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को बेहतर कानून-व्यवस्था उपलब्ध कराना तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य सरकार के प्रयासों से निवेशकों में प्रदेश की अच्छी छवि बनी है, लेकिन इसे कायम रखने के लिए कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना होगा।

राज्य के आकार की तरह ही चुनौतियां भी बड़ी

Akhilesh Yadav addresses IPS officers.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस आम आदमी के साथ अन्याय न होने दे तथा उसकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहे। इससे पुलिस के प्रति जनता का भरोसा बढ़ेगा। आबादी के लिहाज से यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है।

इसलिए यहां की चुनौतियां और समस्याएं भी अन्य राज्यों से अलग हैं। बदलते परिवेश में पुलिस के सामने चुनौतियां बढ़ी हैं। इसे देखते हुए सरकार ने जरूरी संसाधन मुहैया कराने और अच्छी आवासीय सुविधा के लिए बजट में पर्याप्त व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह फोन करने के 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस सेवा जनता को उपलब्ध हो रही है, उसी तरह वारदात की सूचना पर पुलिस भी कम से कम समय में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे की तस्वीर गलत तरह से पेश कर रहे

Akhilesh Yadav addresses IPS officers.

सीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि निहित स्वार्थों के कारण कुछ लोग तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर प्रदेश की छवि को खराब करने का प्रयास करते हैं।

ऐसे तत्व अपने मंसूबों में कामयाब न हों, इसके लिए पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह संवेदनशील रहना होगा। डीजीपी एके जैन ने पुलिस की योजनाओं व कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद उनके आवास पर अधिकारियों का भोज भी हुआ। इस अवसर पर मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल सहित के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed