फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav addressed media in lucknow.

कोयला कारोबारी के घर डकैती पर अखिलेश यादव बोले, यूपी डीजीपी को तुरंत हटाए योगी सरकार

Sun, 10 Mar 2019 01:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Mar 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav addressed media in lucknow.
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

लखनऊ में सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी के घर पुलिसकर्मियों द्वारा डाली गई डकैती पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस वाले डकैती डालते हैं तो इसके लिए प्रदेश के डीजीपी जिम्मेदार हैं। उन्हें तुरंत हटा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


अखिलेश यादव सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में तो पुलिस ही अपराध करने लगी है। ये पहली सरकार है जहां पुलिस वाले ही डकैती डाल रहे हैं। इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। गौरतलब है कि गोसाईगंज पुलिस ने शनिवार सुबह सुल्तानपुर के कोयला कारोबारी अंकित अग्रहरि के फ्लैट पर डाका डाल कर एक करोड़ 85 लाख रुपये लूट लिए थे। मामले में चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर सात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


वहीं, आज (रविवार) शाम होने वाली चुनाव आचार संहिता की घोषणा पर अखिलेश यादव ने कहा कि जनता चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रही है। देश में परिवर्तन का रुझान है क्योंकि जनता बहुत परेशान है। पिछले पांच वर्षों में न तो युवाओं को नौकरियां मिलीं और न ही किसानों की आमदनी बढ़ी। 2014 में कहा गया था कि विदेशों से सारा कालाधन लेकर आएंगे लेकिन नोटबंदी कर जो धन जनता ने ईमानदारी से कमाया था वह भी बैंकों में जमा करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि इस सरकार ने सेना को राजनीति में घसीटा है। ये भाजपा के लोग चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।

अखिलेश ने नीरव मोदी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने नीरव मोदी को लेकर कहा कि ऐसे लोग जो देश की बैंकों को कंगाल कर गए वह देश छोड़कर भाग गए उन्हें नहीं रोका गया और जब मैं इलाहाबाद विश्वविद्यालय जा रहा था तो सरकार ने जाने से रोक दिया।

चुनाव की तैयारियों पर अखिलेश ने कहा कि मैं यही सोच रहा था कि पहले भाजपा के लोग प्रचार करके थक जाएं तब हम प्रचार करेंगे। फिर बोले, चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही चरणवार ढंग से पार्टी के कार्यक्रम तय करेंगे।

अखिलेश ने भाजपा सांसद द्वारा विधायक को जूते से मारने पर कहा कि यह जूतों वाली सरकार है। भाजपा सांसद अपने विधायक को 21 जूतों की सलामी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed