{"_id":"aa2fc8557e59e053b44a4deffbc90a66","slug":"akhilesh-write-a-letter-to-smiriti-for-opening-local-nac-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीएम अखिलेश ने लिखा स्मृति मैडम को लैटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीएम अखिलेश ने लिखा स्मृति मैडम को लैटर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) का क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का अनुरोध किया है। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को पत्र लिखकर सीएम अखिलेश यादव ने नैक का क्षेत्रीय कार्यालय यूपी में जल्द से जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षण संस्थानों का नैक द्वारा मूल्यांकन करवाकर राज्य सरकार गुणवत्ता में सुधार करने की कोशिश कर रही है। केन्द्रीय मंत्री को लिखे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि नैक का मुख्यालय अभी बंगलुरू में होने के कारण प्रदेश के शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन कार्य जिस गति से होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में नैक द्वारा तय किए गए राष्ट्रीय स्तर के मानकों का निर्धारण प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों में नहीं हो पा रहा है। यूपी में इस समय लगभग 4250 उच्च शिक्षण संस्थान हैं। इसमें से मात्र 380 उच्च शिक्षण संस्थानों का ही नैक मूल्यांकन हुआ है। इसमें 3 राज्य विश्वविद्यालय, 29 राजकीय डिग्री कॉलेज, 105 अशासकीय-अनुदानित डिग्री कॉलेज और 243 स्वावित्तपोषित डिग्री कॉलेजों ने ही नैक से मूल्यांकन करवाया है।
विज्ञापन
ऐसे में अभी काफी बड़ी संख्या में नैक द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करवाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में गुणवत्ता में सुधार के लिए उत्तर प्रदेश में नैक का क्षेत्रीय कार्यालय अविलंब खोला जाए।