{"_id":"4a67f16b35061a2f01f6e657a458ff51","slug":"akhilesh-will-sign-the-plans","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ये योजनाएं देंगी 29 हजार को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ये योजनाएं देंगी 29 हजार को रोजगार
अनिल श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Sat, 14 Dec 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में आठ बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में समझौता पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए जाएंगे।
विज्ञापन
15,765 करोड़ रुपये लागत की इन परियोजनाओं से प्रदेश के 29 हजार से ज्यादा लोगों को सीधे रोजगार मिलने की उम्मीद है।
टिहरी हाइड्रो डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (टीएचडीसी) ने बुलंदशहर के खुर्जा में बिजलीघर लगाने का प्रस्ताव दिया है।
इसके अलावा एसीसी सीमेंट, आम्रपाली पावर एंड सीमेंट लि., श्री सीमेंट लि., जगदीशपुर पेपर मिल, वरदान इंडस्ट्रीज, अमूल और सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एवं टेक्नालॉजी (सीपेट) ने भी प्रदेश में निवेश करने के प्रस्ताव दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम आवास पर शनिवार को होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में यूपीएसआईडीसी के प्रबंध निदेशक व निवेशकों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। यूपीएसआईडीसी इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
उद्यमियों की समस्याओं का ऑनलाइन होगा निपटारा
प्रदेश सरकार उद्यमियों के समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम शुरू करने जा रही है। राज्य स्तरीय उद्योग बंधु के जरिये उद्यमियों को यह सुविधा मिलेगी।
अपने आवास पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उद्योग बंधु के सिंगल विंडो वेब पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इसके लागू हो जाने के बाद उद्यमियों की समस्याओं का ऑनलाइन निराकरण हो सकेगा।