फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh tweeted thanks to audience after india vs west indies T-20 Cricket Matches

स्टेडियम में जय जयकार से अखिलेश गद गद, ट्वीट कर दर्शकों का जताया शुक्रिया

Fri, 09 Nov 2018 07:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Nov 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh tweeted thanks to audience after india vs west indies T-20 Cricket Matches
मैच देखने पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर
अटल बिहारी वाजपेई इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए भारत-वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी जमकर जय जयकार हुई। 
विज्ञापन


दर्शक अपने हाथों में खिलाड़ियों के साथ साथ अखिलेश यादव को धन्यवाद करना भी नहीं भूले। अखिलश ने ऐसे दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। 

मैच देखने आए कई दर्शकों के हाथों में टीम इंडिया के साथ साथ अखिलेश को शुक्रिया का पोस्टर भी नजर आया। ऐसी ही कुछ तस्वीरों को अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा किया। 
विज्ञापन


लिखा कि लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के माध्यम से हमने प्रदेश की खेल भावना को बढ़ावा देने का जो सपना देखा था वो इस स्टेडियम में देखने को मिला। युवाओं को इस स्नेह व उत्साह के लिए दिली शुक्रिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा कि खेल हमेशा एकता-एकजुटता की प्रेरणा देते हैं। इन्हें हमेशा राजनीति से दूर रखना चाहिए। इसके साथ अखिलेश यादव ने जो तस्वीरें साझा की हैं 

उसमें ‘इकाना स्टेडियम देने के लिए अखिलेश यादव का शुक्रिया’ और ‘थैंक यू अखिलश यादव’ के पोस्टर लिए दर्शक नजर आ रहे हैं। बता दें कि 6 नवंबर को लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए पूरे मैच का अखिलेश यादव ने परिवार के साथ आनंद लिया। 

उन्होंने अपनी पत्नी के साथ की भी कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस स्टेडियम की नींव पांच साल पहले मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने ही रखी थी।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed