फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh to make alliance with congress.

गठबंधन के लिए कांग्रेस की ओर बढ़ रहे अखिलेश, कभी भी हो सकती है घोषणा

Fri, 13 Jan 2017 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Jan 2017 03:08 AM IST
विज्ञापन
akhilesh to make alliance with congress.
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह यादव से बगावत के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अब कांग्रेस से हाथ मिलाकर चुनाव मैदान में उतरना लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन


जानकारों की मानें तो गठबंधन की जमीन तैयार हो गई है और कभी भी इसका औपचारिक एलान हो सकता है।

भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक अखिलेश व कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन की सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। कांग्रेस ने अखिलेश के साथ गठबंधन के लिए 125 सीटों पर दावा ठोंका है। पर, माना जा रहा है कि 90-100 सीटें कांग्रेस के हिस्से में आ सकती हैं।
विज्ञापन


सपा में वर्चस्व की लड़ाई के चलते गठबंधन के औपचारिक एलान में देरी हो रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस भी गठबंधन के एलान से पहले पार्टी के प्रदेश के बड़े नेताओं को भरोसे में लेना चाहती है। बुधवार देर शाम दिल्ली में राहुल की प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बुलाई बैठक को इसी नजरिये से देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम के रुख के बाद जल्द एलान संभव

akhilesh to make alliance with congress.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह ने बुधवार को जिस तरह से अखिलेश, डिम्पल व रामगोपाल यादव पर हमला बोला उसे भी देखते हुए माना जा रहा है कि अब किसी भी समय गठबंधन का एलान किया जा सकता है।

13 जनवरी को चुनाव आयोग में सपा के सिंबल पर दावेदारी को लेकर दोनों धड़ों की सुनवाई है। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद ही औपचारिक एलान होगा, क्योंकि तब तक साइकिल चुनाव चिह्न को लेकर स्थिति भी साफ हो जाने की संभावना है।

साझा चुनाव अभियान की तैयारी
सूत्रों के अनुसार गठबंधन के औपचारिक एलान के साथ ही अखिलेश व कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव अभियान शुरू कर सकते हैं। प्रियंका वाड्रा व डिम्पल यादव की भी साझा सभाएं कराने की रूपरेखा बनाई जा रही है।

इसके भी संकेत मिले हैं कि गठबंधन के एलान के वक्त राहुल और अखिलेश के साथ प्रियंका और डिम्पल भी मौजूद रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed