फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh to join meet with Modi on planning commission.

आयोग पर मोदी से 'गिव एंड टेक' गेम खेलेंगे अखिलेश

Sat, 06 Dec 2014 02:18 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh to join meet with Modi on planning commission.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केंद्रीय योजना आयोग के नए स्वरूप पर विचार-विमर्श के लिए 7 दिसंबर को दिल्ली में बुलाई गई बैठक में समाजवादी नजरिया पेश करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। सीएम ने इस बैठक में प्रदेश का नजरिया रखने के लिए शुक्रवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव नियोजन देवेश चतुर्वेदी व अन्य अफसरों के साथ तैयारी बैठक की।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा योजना आयोग के स्वरूप में बदलाव से जुड़े प्रस्ताव पर नकारात्मक रुख न दिखाने का संकेत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्रदेश के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र से मिलने वाले बजट का 50 फीसदी सीधे राज्य सरकार को देने की मांग कर सकते हैं। मौजूदा समय बजट का 15 प्रतिशत हिस्सा गाडगिल फार्मूले के तहत, बाकी रकम केंद्र सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिये प्रदेश को देती है।

हालांकि, अखिलेश ने स्पष्ट तो नहीं किया है लेकिन वह राज्य को 50 फीसदी बजट के बदले योजना आयोग पर मोदी का समर्थन करेंगे।

इस तरह बजट का आवंटन चाहती है सरकार

Akhilesh to join meet with Modi on planning commission.

प्रदेश सरकार चाहती है कि केंद्र कुल बजट का 50 प्रतिशत सीधे राज्य को दे ताकि वह प्रदेश की आवश्यकता के हिसाब से योजनाएं बना सके। इसके अलावा 50 प्रतिशत बजट से वह ऐसी योजनाएं में दे, जिसे हर राज्य के लिए एक जैसा न बनाकर राज्य की आवश्यकता के अनुरूप हो।

हो सकता है कि कोई योजना असम में लागू हो सकती है लेकिन यूपी में नहीं। इसके अलावा योजनाओं में इस तरह के प्रावधान न हों कि उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में मुश्किल आए।

प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नियोजन भी दिल्ली जाएंगे।

जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री बैठक में राज्य का नीतिगत नजरिया पेश करने के साथ ही ऐसे संस्थानों को लेकर सरकार का समाजवादी नजरिया पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed