फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh suspends four MLAs

सपा से निलंबित विधायकों पर पहले लग चुके हैं गंभीर आरोप

Thu, 14 Jan 2016 01:42 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
akhilesh suspends four MLAs

समाजवादी पार्टी से निलंबित जिले के चारों बागी विधायकों का दामन दागदार रहा है। इन पर जमीन पर कब्जा करने, अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। इनकी वजह से पार्टी की भी कई बार किरकिरी हुई।

विज्ञापन


हालांकि तब किसी तरह मामला रफा-दफा कर दिया गया। पर अब हाल ही में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में इन माननीयों ने फिर गुल खिलाया। पार्टी उम्मीदवार सीमा गुप्ता के खिलाफ बगावत कर दी।
विज्ञापन


बुधवार को इन चारों विधायकों को सपा विधानमंडल दल के साथ पार्टी से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई से जिले का सियासी पारा गरमा गया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर जिले में सपा दो खेमों में बंट गई थी। इससे सपा उम्मीदवार सीमा गुप्ता को हार का मुंह देखना पड़ा और पार्टी के बागी बिसवां विधायक रामपाल यादव का बेटा जितेंद्र चुनाव जीत गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की हार से खूब किरकिरी हुई। अब हाईकमान ने सदर विधायक राधेश्याम जायसवाल, सिधौली विधायक मनीष रावत, सेउता विधायक महेंद्र सिंह ‘झीन’ तथा महोली विधायक अनूप गुप्ता को सपा विधानमंडल दल के साथ ही पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

रंगरेलियां मनाने में झीन बाबू हुए थे निलंबित

akhilesh suspends four MLAs

नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल तो हमेशा विवादों से घिरे रहे हैं। ब्लॉक प्रमुखी चुनाव में पार्टी के दावेदार ने विधायक पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। खुद के कॉलेज में विधायक निधि के दुरुपयोग का भी मामला सुर्खियां में आया।

हाईवे के किनारे जमीन कब्जाने को लेकर खूनी संघर्ष की नौबत आ गई थी। गोलीकांड में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इनके अलावा गोवा में रंगरेलिया मनाने के आरोप में सेवता विधायक महेंद्र सिंह झीन बाबू निलंबित हो चुके हैं।

चर्चा थी कि पार्टी में कई लड़कियां भी थीं। ये दोनों माननीय अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। महोली विधायक अनूप गुप्ता पर शहर के चर्च रोड सिविल लाइन निवासी प्रमोद मिश्रा व अरुण मिश्रा ने अपने करीबियों से मिलकर 65 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

सिधौली से सपा विधायक मनीष रावत पर भी शिक्षिका को धमकी देने का आरोप लगा था। करीब एक साल पूर्व विधायक रावत ने सिधौली इलाके में तैनात एक लखनऊ की शिक्षिका को धमकियां दी थी। घटना अखबारों की भी सुर्खियां बनी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed