फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh speaks about power issue in varanasi

24 घंटे बिजली दी, धन्यवाद तो दो: अखिलेश

Tue, 17 Jun 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Jun 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
akhilesh speaks about power issue in varanasi

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के बिजली संकट को खत्म नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन वाराणसी को बिजली देने पर खुशी जताते हुए उन्होंने बिजली संकट को लेकर बड़े वादे कर डाले।

विज्ञापन


सोमवार को वाराणसी में पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के यहां मांगलिक समारोह में शिरकत करने आए मुख्यमंत्री पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अखिलेश ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो विदेशों से कोयला मंगाकर बिजली घरों को चलाया जाएगा।

बातचीत के दौरान अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि बनारस को तो 24 घंटे बिजली दे दी, लेकिन आपने धन्यवाद तक नहीं दिया।

कानून व्यवस्‍था पर नहीं बोले कुछ

akhilesh speaks about power issue in varanasi

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों में लगी है और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने फीरोजाबाद में मुठभेड़ में मारे गए पुलिसकर्मियों को 20-20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की, लेकिन कानून व्यवस्था से जुड़े प्रश्न पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने फीरोजाबाद में बदमाशों की गोली से मारे गए पुलिसकर्मियों की बाबत कहा कि यह कानून व्यवस्था की नाकामी नहीं है। हमारे पुलिसकर्मी बदमाशों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए हैं।

सरकार ने उनके परिवार को 20-20 लाख रुपये देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के बिना खुशहाली नहीं

akhilesh speaks about power issue in varanasi

बिजली संकट से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बिजली के बिना खुशहाली नहीं आ सकती। सरकार बिजली के उत्पादन, पारेषण और वितरण की व्यवस्था को मजबूत करने में लगी है।

इलाहाबाद में 660 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल पावर की तीन इकाइयों के साथ ही ललितपुर में जल्द ही उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड के श्रीनगर में जेवीके की विद्युत उत्पादन इकाई तैयार हो गई है।

पिछली सरकार ने पांच साल तक हॉलीडे मनाया, जिसके चलते पारेषण लाइन नहीं बन पाई। यह काम अब पूरा हो गया है। वहां से महीने भर में बिजली मिलने लगेगी। पावर इकाइयों को विदेश से कोयला मंगाकर चलाने की अनुमति दे दी गई है।

यदि देश में कोयला नहीं मिलता है तो भी दूसरे देशों से कोयला मंगाकर विद्युत उत्पादन किया जाएगा।

विज्ञापन

समय से पूरा करेंगे हर काम

akhilesh speaks about power issue in varanasi

अखिलेश ने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि हम विकास के काम में लगे हैं और हर काम की समयबद्धता तय की जा रही है।

हमने एम्स, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट, फूड पार्क के लिए उद्यमियों को जमीन मुहैया कराई है।

सैदपुर, जमानियां, चुनार, बलिया, रामनगर सहित सभी पुलों को बनाने की डेटलाइन तय कर दी है। दो साल में इनको बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed