गुजरात मॉडल नहीं, 'आरएसएस मॉडल' कहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब भी बार बार गुजरात मॉडल को कोस रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से इसकी आलोचना की है।
अखिलेश का कहना है कि मोदी जिस गुजरात मॉडल की बात कर रहे हैं वो आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद का मॉडल है। उनका कहना है कि मोदी ने देश की जनता को गुजरात मॉडल दिखाकर धोखा किया है।
गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान अपनी रैलियों में भी अखिलेश गुजरात मॉडल को पूंजीपतियों का मॉडल बताकर आलोचना करते रहे हैं।
उन्होने प्रदेश की सपा सरकार पर कहा कि हम विकास को ही प्रमुखता देते हैं और आगे भी इसी एजेंडे को बरकरार रखेंगे।
हकीकत से परे हैं एग्जिट पोल
अखिलेश यादव ने आ रहे एग्जिट पोल पर कहा कि ये हकीकत से परे हैं। ये कई बार गलत साबित हो चुके हैं। ये लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
उन्होने यह दावा भी किया कि यूपी में सबसे ज्यादा सीटें समाजवादी पार्टी जीतेगी। अखिलेश गरूवार को सीतापुर में एक समारोह में शामिल होने आए थे, जहां उन्होने पत्रकारों से बात की।
अखिलेश का कहना है कि वह चाहते हैं कि केंद्र में एक सेकुलर सरकार बनें। जो देश व प्रदेश को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाए। एक सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्र में सरकार किसी की बने।
यूपी की सपा सरकार को कोई खतरा नहीं है। हमारी सरकार को पूर्ण बहुमत हासिल है। सेंसेक्स में उछाल की वजह एक्जिट पोल को बताया।
यूपी सरकार को खतरा नहीं
अखिलेश ने दोहराया कि केंद्र में किसी की भी सरकार बनें लेकिन इससे यूपी की सपा सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम पूर्ण बहुमत से आए है।
गौरतलब है कि प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं ने कई बार कहा था कि केंद्र में भाजपा सरकार आते ही उत्तर प्रदेश की सपा सरकार गिर जाएगी।
एक जनसभा के दौरान भाजपा के यूपी प्रभारी अमित शाह ने भी कहा था कि केंद्र में मोदी की सरकार आते ही प्रदेश की सपा सरकार गिर जाएगी। अखिलेश को विश्वास है कि प्रदेश में सपा की स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
अभी सपा द्वारा ही करवाए गए सर्वे में लोकसभा चुनाव में पार्टी को सर्वाधिक 40 सीटें जीतते हुए दिखाया गया है।