फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh says sp to get maximum seats in up

भाजपा प्रत्याशियों की जमानत होगी जब्त

Sun, 27 Apr 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Apr 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
akhilesh says sp to get maximum seats in up

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सीटें सपा जीतेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों की कई सीटों पर जमानत जब्त होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी।

मोदी की हवा सिर्फ टीवी पर दिख रही है। विकास के मामले में भी यूपी, गुजरात से बेहतर है।

संसदीय सीट धौरहरा के सिसैया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों की उत्तर प्रदेश में जमानत जब्त होने वाली है।

विज्ञापन

सपा देश को नई दिशा देगी

akhilesh says sp to get maximum seats in up

अखिलेश ने कहा कि एक तरफ जहां सांप्रदायिक ताकतें समाज को बांटने में जुटी हैं वहीं सपा देश को नई दिशा देने जा रही है। सपा ने हमेशा जुल्म के खिलाफ लड़ना सीखा है, जिसका उदाहरण आनंद भदौरिया हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अपने सरकारी गुंडों की बदौलत समाजवादी भाइयों को कुचलना चाहा था, लेकिन जनता ने दमनकारी सरकार को ही कुचल डाला।

इसीलिए यूपी में सपा सरकार बनी। अखिलेश ने कहा कि मुलायम सिंह के नेतृत्व मे सपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने अगर आनंद भदौरिया को जिताकर संसद में भेजा तो वह सरकार के खजाने से इस क्षेत्र को अलग से पैसा देंगे।

उपलब्धियां गिनाईं

akhilesh says sp to get maximum seats in up
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने गरीब बेटियों को कन्या विद्याधन दिया है। विद्यार्थियों को लैपटॉप तथा लोहिया ग्राम के गरीबों को लोहिया आवास दिए हैं, ताकि गरीबों के घर बन सकें।

उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि प्रधानमंत्री पद के एक उम्मीदवार समाज को बांट कर सत्ता हथियाना चाहते हैं, हम विकास के नाम पर आना चाहते हैं।

सभा को सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने शायराना अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि-पहले यह तय करो वफादार कौन है, फिर वक्त बताएगा गद्दार कौन है।

इसके अलावा सभा को पार्टी महासचिव एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष शशांक यादव, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, पूर्व विधायक रफी अहमद उस्मानी, विधायक रामसरन, विधायक उत्कर्ष वर्मा, विधायक विनय तिवारी, धीरेंद्र्र बहादुर, हुसैन खां, धौरहरा चेयरमैन राजीव जायसवाल, महामंत्री कयूम खां, विकास यादव, मोहन त्रिवेदी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed