फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh says mayawati did a huge scam

'बुआ 35 हजार करोड़ का घोटाला करके चली गईं'

Sat, 03 May 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 May 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
akhilesh says mayawati did a huge scam

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मायावती पर आरोप लगाए साथ ही मोदी को 56 इंच का पेट वाला बताया।

विज्ञापन


अखिलेश बोले मोदी का 56 इंच का सीना नहीं, पेट है। वह सिर्फ झूठ पर झूठ बोलते हैं। वहीं, कांग्रेस ने 10 साल में सिर्फ अपना विकास किया है।

ये बातें शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नानपारा और कैसरगंज में आयोजित जनसभाओं में कहीं।

इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बुआ संबोधित करते हुए कहा कि बुआ तो 35 हजार करोड़ का घोटाला करने चली गईं।

सपा देगी 24 घंटे बिजली

akhilesh says mayawati did a huge scam

नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज के मैदान और कैसरगंज के रानीबाग मैदान में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 10 साल में देश का विकास न कर उसे पीछे धकेल दिया है। वहीं, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि बसपा सरकार ने सिर्फ मूर्तियों और स्मारकों पर जनता का पैसा लुटाया, जिसके चलते बसपा शासनकाल में 35 हजार करोड़ का घाटा पावर कार्पोरेशन का रहा।

इसी के चलते प्रदेश की बिजली व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। लेकिन अब सपा सरकार ने प्रदेशवासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए तीन हजार मेगावाट बिजली खरीद की योजना बनाई है।

साथ ही इलाहाबाद और ललितपुर में बिजली उत्पादन के लिए ग्रिड की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की तोंद है 56 इंच का

akhilesh says mayawati did a huge scam

इसके बाद अखिलेश यादव ने मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी का 56 इंच का सीना नहीं, तोंद है। वह झूठ का पुलिंदा हैं और मोदी का मतलब मॉडल आफ डिवाइडिंग इंडिया है।

ऐसे देश बांटने वाले तत्वों से जनता को सावधान रहने की जरूरत है। सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अखिलेश ने मुसलमानों को रिझाने की कोशिश की। बोले कि मौलवियों को नौकरी देने, उर्दू अनुवादकों की भर्ती करने का काम सिर्फ सपा ने किया है।

किसानों पर डोरे डालते हुए अखिलेश ने कहा कि किसान चिंतित न हों, चीनी मिलों का जो भी गन्ने का बकाया है, उसका भुगतान प्रदेश सरकार करेगी।

इस मौके पर नानपारा में बहराइच के प्रत्याशी शब्बीर अहमद वाल्मीकि व कैसरगंज की सभा में प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह पंडित के अलावा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव, प्रदेश सचिव जावेद आब्दी, ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह, जीतेंद्र सिंह जीतू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जफरउल्ला खां बंटी, एमएलसी अरुणवीर सिंह, तनवीर, नसीम, रघुनंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed