फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: We will remove EVMs only after winning with EVMs, after SIR many people have tripled their vote

अखिलेश बोले: ईवीएम से जीतकर ही हटाएंगे ईवीएम, SIR के बाद कई लोगों के ट्रिपल वोट; मेरी निगाह सिर्फ यूपी पर

Sun, 10 May 2026 06:56 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 May 2026 06:56 AM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव बोले कि दुनिया के कई देशों में ईवीएम का इस्तेमाल होता है। हम चुनाव जीतकर बैलेट पेपर वाली भूमिका में वापस आएंगे। 

विज्ञापन
Akhilesh said: We will remove EVMs only after winning with EVMs, after SIR many people have tripled their vote
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : सपा यूट्यूब चैनल।

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए समाजवादियों को चुनाव माफिया से लड़ना है। जब अमेरिका, इंग्लैंड और जर्मनी में वोट बैलेट से पड़ता है तो यहां भी वोट बैलेट से पड़े। सपा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को ईवीएम से हराया है। हम फिर भाजपा को ईवीएम से हराकर ईवीएम को हटाने का काम करेंगे। साल लगे या सदी हम ईवीएम को हटाकर ही रहेंगे।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्मार्ट मीटर को रिमोट से भी चलाया जा सकता है। जब स्मार्ट मीटर से बेईमानी हो रही है तो ईवीएम से क्यों नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने साजिश कर वोटरों के नाम डिलीट करवा दिए थे। एसआईआर के बाद जो मतदाता सूची आई है, उसमें भी बड़े पैमाने पर लोगों के डबल और ट्रिपल वोट हैं। कुछ जगहों पर मृतकों के भी वोट हैं। सपा अपने स्तर पर पूरे प्रदेश में मतदाता सूची को चेक कर रही है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि एनसीआरबी के सरकारी आंकड़े खुद बोल रहे हैं कि महिलाओं व बेटियों के साथ यूपी में अपराध देश में सबसे ज्यादा है। यहां महिलाओं के साथ ही एससी-एसटी पर भी सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। समाजवादी सरकार बनने पर छात्राओं की केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी निगाह सिर्फ यूपी पर
तमिलनाडु में चुनाव बाद की स्थिति पर अखिलेश बोले, मुझे इसकी जानकारी नहीं। मैं सिर्फ यूपी देख रहा हूं और पश्चिमी बंगाल में जो हुआ, उस पर नजर रख रहा हूं। साथ ही कहा कि देश में इंडिया गठबंधन मजबूत रहेगा। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण इसे बेचने के लिए किया गया है।
Trending Videos

किसी पार्टी के दफ्तर पर न जाएं सपा कार्यकर्ता

अखिलेश ने कहा कि वह अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि जोश में किसी भी पार्टी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने न जाएं। ऐसा तभी करें, जब पार्टी नेतृत्व की ओर से इसका आह्वान किया जाए। अखिलेश से भाजपा दफ्तर के बाहर सपा के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सवाल पूछा गया है।

सपा सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का होगा अवकाश
प्रदेश सपा मुख्यालय पर शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिलेश ने घोषणा की कि समाजवादी सरकार बनने पर जयंती के अवसर पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा। गोमती रिवर फ्रंट पर चेतक के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर सोने का भाला लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed