फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said that criminals have increased in BJP government, robbery and murder are common

अखिलेश का तीखा हमला: भाजपा ने अपने लाभार्थियों में अराजक तत्व भी जोड़े, हत्या, लूट, बलात्कार हुई आम बात

Sun, 08 Oct 2023 08:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Oct 2023 08:43 AM IST
सार

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि कानपुर देहात में जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या हुई। मामूली विवाद में जघन्य हत्याकांड हो जाना बताता है कि अपराधियों को कोई डर नहीं रह गया है।

विज्ञापन
Akhilesh said that criminals have increased in BJP government, robbery and murder are common
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कि भाजपा ने अपने लाभार्थी वर्ग में अराजक तत्वों को जोड़ लिया है और उन्हें सत्ता का पूरा संरक्षण मिल रहा है। इससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार का अपराध पर जीरो टॉलरेंस का दावा धोखा है। पुलिस प्रशासन की चिंता अपराधों को रोकने के बजाय अपनी नाकामियां और भ्रष्टाचार को छुपाने-बचाने में ज्यादा दिखाई देती है।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि कानपुर देहात में जमीनी विवाद में दो लोगों की हत्या हुई। मामूली विवाद में जघन्य हत्याकांड हो जाना बताता है कि अपराधियों को कोई डर नहीं रह गया है। वे हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने में जरा भी हिचक नहीं रहे हैं। इससे पूर्व सुल्तानपुर और देवरिया में हुई हत्याओं में प्रशासन की लापरवाही ही उजागर हो चुकी है।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ में एक भाजपा पार्षद ने साजिश रचकर अपने ऊपर हमला करवाया, सत्ता संरक्षण में पल रहे इस पार्षद की गिरफ्तारी में पुलिस विफल रही है। लखनऊ में गुरुवार रात लखनऊ विश्वविद्यालय के पास डिवाइडर पर सो रही मूक-बधिर युवती से दुराचार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed