फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: SP will hoist the tricolour on 15th August in those schools which will be locked, this is an at

अखिलेश बोले: जिन स्कूलों में लगेगा ताला वहां 15 अगस्त को सपा तिरंगा फहराएगी, यह आरक्षण खत्म करने की कोशिश

Sun, 06 Jul 2025 09:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Jul 2025 09:29 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: यूपी के प्राइमरी स्कूलों में हो रहे विलय पर अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार आरक्षण खत्म करना चाहती है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: SP will hoist the tricolour on 15th August in those schools which will be locked, this is an at
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। अखिलेश यादव प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के विधायक, नेता और पदाधिकारी ऐसे गांवों में जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे, जहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्णय है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। भाजपा गरीब, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों का उनके हक नहीं देना चाहती है। वह आरक्षण खत्म करने का षडयंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग मतदाताओं की मनमानी छंटनी की तैयारी में है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद सनातन पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जातिगत जनगणना को लेकर चलाएंगे जनचेतना अभियान: छवि यादव

 आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छवि यादव ने संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय के मुद्दों और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा की।

डॉ. छवि यादव ने कहा कि हमें संगठन को गाँव-गाँव, शहर-शहर तक मज़बूत करना है। इसके लिए हर जिले में जनसभा और बैठकों के माध्यम से पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुचाया जाएगा। हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की आवाज़ को ताकत देना है।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, युवाओं को जोड़ने, जातिगत जनगणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनचेतना अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महासचिव विनय कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, जतन भाटी, प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा, परशुराम, श्याम सिंह पाल, आरिफ खान, पंकज यादव, सुशील यादव आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed