फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: India alliance will remain, our job is to take it along, will fight elections keeping PDA at th

अखिलेश बोले: इंडिया गठबंधन रहेगा, साथ लेकर चलने का काम हमारा, पीडीए को केंद्र में रखकर लड़ेंगे चुनाव

Fri, 11 Oct 2024 10:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 11 Oct 2024 10:16 PM IST
सार

India alliance: अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के रहने या न रहने पर स्पष्टता दी है। साथ ही इस बात का भी संकेत दिया है कि आने वाले चुनावों में सपा किस ढंग से लड़ती हुई नजर आएगी। 

विज्ञापन
Akhilesh said: India alliance will remain, our job is to take it along, will fight elections keeping PDA at th
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि इंडिया गठबंधन बना रहेगा और साथ लेकर चलने का काम समाजवादियों का है। उन्होंने जेपीएनआईसी जाने से रोके जाने पर कहा कि जब दीया बुझता है तो फड़फड़ाता है। आने वाले यूपी के उपचुनावों में जब सपा ने छह सीटें घोषित कर दी थीं तो राजनीतिक गलियारों में इस बात के कयास लगने शुरू हो गए थे कि यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन टूट गया है। अब अखिलेश के इस बयान से यह इशारा मिलता है कि बची हुई चार सीटों में कुछ सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी जा सकती हैं। 

विज्ञापन

स्पष्ट संदेश... जन आंदोलन के साथ पीडीए के दम पर लड़ा जाएगा चुनाव

Akhilesh said: India alliance will remain, our job is to take it along, will fight elections keeping PDA at th
अखिलेश ने किया मूर्ति पर माल्यार्पण। - फोटो : अमर उजाला।

 सपा ने वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव के लिए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि आने वाला चुनाव जन आंदोलन के साथ ही पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) के दम पर लड़ा जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीडीए पर फोकस करने की सहमति बनी थी। लोकसभा चुनाव से पहले सपा ने पीडीए यात्रा भी निकाली थी। ऐसे में शुक्रवार को लोकनायक की जयंती पर उनकी मूर्ति का माल्यार्पण पीडीए रथ पर ही किया गया।

सपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद काफी कार्यकर्ता सुबह में वहां पहुंच गए थे। करीब सुबह 11 बजे पीडीए रथ यात्रा की गाड़ी कार्यालय से बाहर आई। इस पर पीछे जय प्रकाश नारायण की मूर्ति रखी हुई थी। सवा 11 बजे अखिलेश ने बाहर आकर मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। करीब 10 मिनट के बाद अखिलेश वापस चले गए। तब कार्यकर्ताओं ने जेपी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके फोटो खिंचवानी शुरू की। दोपहर 12 बजते-बजते कार्यकर्ताओं की भीड़ और पुलिस की सख्ती दोनों कम होनी शुरू हो गई। बैरिकेडिंग का कुछ हिस्सा हटा दिया गया।

बीते लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित समाजवादी सदन से लेकर सड़क तक आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। सदन में जोरदार तरीके से अपनी बात रखने वाली सपा जमीनी स्तर पर भी उपस्थिति दर्ज कराने का मौका नहीं छोड़ रही है। जेपी की जयंती पर सपा ने एक बार फिर से इसे साबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की महानगर और जिला इकाई ने कर रखी थी तैयारी

Akhilesh said: India alliance will remain, our job is to take it along, will fight elections keeping PDA at th
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला।

शुक्रवार को नवरात्र की अष्टमी व नवमी होने के कारण सपा के शीर्ष नेतृत्व ने जेपी की जयंती पर बड़ा आंदोलन स्थगित कर दिया। हालांकि सपा की महानगर व जिला इकाई ने जयंती की पूरी तैयारी कर रखी थी लेकिन शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी न मिलने की वजह से कार्यकर्ताओं ने जेपीएनआईसी का रुख नहीं किया। सपा के महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत के साथ ही गौरव सिंह यादव, सौरभ सिंह यादव व शब्बीर अहमद खान आदि पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ही कार्यकर्ताओं से शुक्रवार को जेपीएनआईसी पहुंचने का संदेश दे रखा था। अंतिम समय पर इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed