फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said, in BJP rule, both jawans and farmers are in crisis, change is only due to the philosophy of Gandhi and Shastri

अखिलेश बोले, भाजपा राज में जवान और किसान दोनों संकट में, गांधी और शास्त्री के दर्शन से ही बदलाव

Sun, 03 Oct 2021 08:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Oct 2021 08:58 AM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि गांधी और शास्त्री के दर्शन से ही देश व समाज की प्रगति संभव है। लेकिन गांधी की हत्या जिस विचार के लोगों ने किया था आज वही देश को तबाह करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh said, in BJP rule, both jawans and farmers are in crisis, change is only due to the philosophy of Gandhi and Shastri
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था, जिसे पूरी दुनिया मानती है। वहीं, पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा देकर देश को राह दिखाई थी। लेकिन भाजपा राज में जवान और किसान दोनों संकट में हैं। वे गांधी और शास्त्री जयंती पर लोहिया सभागार में हुए सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के दर्शन से ही देश व समाज की प्रगति संभव है। लेकिन गांधी की हत्या जिस विचार के लोगों ने किया था आज वही देश को तबाह करने में लगे हैं। भाजपा किसानों को आतंकवादी बताती है। हत्या, अपराध, लूट और अराजकता इस समय यूपी की पहचान बन गई है। भाजपा समाज और लोकतंत्र के लिए खतरा है। सपा सत्य के मार्ग पर चलकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा की यात्राएं लगातार चल रही हैं। असली यात्रा अब सरकार बनाने की शुरू हो रही है। हर वर्ग का सम्मान सपा में ही है। इससे पहले अखिलेश ने गांधी आश्रम हजरतगंज में महात्मा गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। खादी आश्रम में प्रबंधक व कर्मचारियों ने अखिलेश का स्वागत किया और उन्हें खादी, चरखा एवं गांधी साहित्य भी भेंट किया। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed