Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Government supports those who attacked Ramji Lal Suman, will support the Centre on the decision

अखिलेश बोले: रामजी लाल सुमन पर हमला करने वालों को सरकार का समर्थन, सिंधु नदी के फैसले पर रहेंगे केंद्र के साथ

Mon, 28 Apr 2025 10:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 28 Apr 2025 10:37 PM IST
सार

Ramji Lal Suman controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि रामजी लाल सुमन पर हमला करने वाले लोगों को सरकार और पुलिस महानिदेशक का समर्थन है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: Government supports those who attacked Ramji Lal Suman, will support the Centre on the decision
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमला करने वालों को मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक का समर्थन है। लेकिन, हम इससे डरने वाले नहीं हैं। किसी भी मुद्दे पर खुले मंच पर बात करने को तैयार हैं। मैं आमंत्रण (भाजपा के लोगों को) दे रहा हूं, आइए, खुले मंच से बात करिए। पहलगाम में आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सिंधु नदी का पानी रोकने के केंद्र सरकार के फैसले पर सपा का पूरा समर्थन रहेगा।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी, आदिवासियों) पर चुन-चुनकर हमले हो रहे हैं। भाजपा सरकार में कुछ लोगों को खुली छूट है, क्योंकि सत्ता में ऊपर से लेकर नीचे के पदों पर उन्हीं के सजातीय लोग बैठे है। रामजीलाल सुमन पर हमला इसलिए हुआ, क्योंकि वह दलितों को कुचलने वालों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बुलंदशहर के सुनहरा गांव जा रहे थे। यह हमला सरकार और कानून व्यवस्था को चुनौती है। कहा, इससे समाजवादी लोग डरने वाले नहीं हैं। जो लोग हमें या रामजीलाल सुमन को धमकी दे रहे हैं, वे हमको नहीं मुख्यमंत्री, डीजीपी और वर्दी वालों को चुनौती दे रहे हैं। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जाने वाली सरकार नए एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महापुरुषों के बारे में ठेस पहुंचाने शब्दों का प्रयोग न करें

यह पूछने पर कि वीर सावरकर के बारे में समाजवादियों की क्या राय है? अखिलेश ने कहा कि हर महापुरुष से लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। कोई ऐसा शब्द प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। साथ ही कहा कि इसका मतलब यह नहीं कि मैं राहुल गांधी को कोई सलाह दे रहा हूं। भाजपा की विचारधारा की नींव में अंग्रेजों की बांटो और राज करो का सिद्धांत है।

पीडीए की हवा में नहीं टिकेगी भाजपा
पार्टी कार्यालय में समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए की हवा में भाजपा का पता नहीं चलेगा। अखिलेश ने संवाददाताओं से कहा कि लोहिया वाहिनी के नौजवान पीडीए संकल्प को लेकर घर-घर जाएंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह साजन भी शामिल हुए।
 

यूपी: अखिलेश के साथ जोड़ा आंबेडकर का चेहरा, होर्डिंग के पीछे दिख रही है सपा की ये रणनीति; दलित वोटों पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed