फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: Government is responsible for the jam and chaos in Mahakumbh, vehicles should be made troll fre

अखिलेश बोले: महाकुंभ में जाम और अव्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार, वाहनों को किया जाए ट्रोल फ्री

Mon, 10 Feb 2025 10:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Feb 2025 10:17 PM IST
सार

Akhilesh yadav: अखिलेश यादव ने महाकुंभ में भीड़ और जाम की समस्या पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान प्रदेश के टोल फ्री किए जाने चाहिए। 
 

विज्ञापन
Akhilesh said: Government is responsible for the jam and chaos in Mahakumbh, vehicles should be made troll fre
केशव प्रसाद मौर्य व अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रयागराज महाकुंभ में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की असुविधा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सरकार महाकुंभ हादसे में हुई मौतों और महाकुंभ आने-जाने के दौरान हुई सभी दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी कर प्रत्येक को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दे।

विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के रास्ते में जाम में फंसे लाखों लोग अपने वाहनों में घंटों कैद हैं। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल के कोई इंतजाम नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हालात पर काबू पाने के लिए कोई जिम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जाने-माने मंत्री नदारद हैं। जो सिपाही व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी दिनरात डटे हैं, उनके भोजन पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो रही है। अधिकारी कमरों में बैठकर आदेश दे रहे हैं। प्रयागराज के चारों ओर जाम से खाने-पीने का सामान, मसाले, दवा, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ये गंभीर स्थिति है।
विज्ञापन


वाहनों को टोल फ्री किया जाना चाहिए
अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ को देखते हुए प्रदेश में वाहनों को टोल फ्री किया जाना चाहिए। इससे यात्रा की बाधा भी कम होगी और जाम का संकट भी। जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं किया जा सकता। प्रयागराज के वासियों को गंदगी, जाम और महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कोई प्रदेश में हादसे के मारे लोगों को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में समारोह में शामिल हो रहा है। कोई विदेश चला जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि सेना को व्यवस्था सौंप दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था पर सवाल उठाना अखिलेश की संकीर्ण मानसिकता : केशव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाने पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की आस्था के महापर्व पर सवाल उठाना सपा अध्यक्ष की संकीर्ण मानसिकता का द्योतक है। उन्होंने अखिलेश को महाकुंभ को लेकर अनर्गल प्रलाप बंद करने की सलाह देते हुए कहा कि आपकी राजनीति आस्था और व्यवस्थाओं को नीचा दिखाने तक ही सीमित हो गई है।

अपने एक्स हैंडल के जरिये अखिलेश पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि पूरे देश और विदेश से श्रद्धालु अपनी आस्था के चलते खुद प्रयागराज पहुंच कर पवित्र संगम में डुबकी लगा रहे हैं। सरकार और भाजपा कार्यकर्ता पूरे भाव से दिन-रात उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। महाकुंभ भारतीय संस्कृति का गौरव है। इसके बावजूद सपा अध्यक्ष अपनी संकीर्ण सोच के तहत व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed