फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: A voter can register 420 times in a district, but has 2,341 entries across the state

यूपी: अखिलेश बोले- एक वोटर एक जिले में 420 बार, पूरे प्रदेश में उसकी 2341 एंट्री; चुनाव में जमकर होगी धांधली

Mon, 26 Oct 2026 08:25 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 26 Oct 2026 08:25 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग भाजपा की मदद करने के लिए चुनावों में धांधली कराने जा रहा है। 

विज्ञापन
Akhilesh said: A voter can register 420 times in a district, but has 2,341 entries across the state
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोमवार को मतदाता सूची को लेकर चुनाव आयोग और भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 42 वर्षीय सुनील पत्नी राजेश का नाम एक ही जिले में 420 बार दर्ज है। प्रदेश की मतदाता सूची में इस नाम की 2341 एंट्री मिल रही हैं। इसी तरह से राजकुमारी पत्नी राजकुमार का नाम (एंट्री) 315 जगह मिली है और पूरे प्रदेश की मतदाता सूची में इस नाम की टोटल 1627 एंट्री है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि ये लोग मतदाता सूची के साथ क्या कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव इसलिए नहीं होने दिया, क्योंकि इनकी हेराफेरी और चोरी पकड़ी जाती। प्रधान और प्रधान पद के प्रत्याशी हर मतदाता को पहचानते हैं। भाजपा ने षड्यंत्र करके प्रधानी का चुनाव नहीं होने दिया।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि भाजपा अभी भी वोटर लिस्ट में हेराफेरी, धांधली और वोट की डकैती कर रही है। भाजपा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट की धांधली करना चाहती है। समाजवादी पार्टी जैसे-जैसे वोटर लिस्ट की पड़ताल कर रही है, हर दिन धांधली की नई-नई आश्चर्यजनक जानकारियां मिल रही है। सरोजनीनगर, आजमगढ़ से लेकर पीलीभीत तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची को लेकर अलग-अलग तरीके के मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की पुन: मांग करते हुए कहा कि बायोमीट्रिक रीडिंग के लिए हर बूथ पर मशीनें उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अगर वोटर लिस्ट में सुधार और तकनीक का प्रयोग नहीं होता है तो इसका मतलब है कि भाजपा और चुनाव आयोग धांधली करना चाहते हैं। सभी विपक्षी दल मतदाता सूची की धांधली को पकड़ने में लग गए हैं, तब मजबूरी में चुनाव आयोग कार्रवाई कर रहा है। आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी मतदाता का नाम नहीं छूटे और कोई वोट गलत भी न बने।

Trending Videos

10 साल से भाजपा सत्ता में, फिर घुसपैठ के लिए जिम्मेदार कौन

घुसपैठियों को लेकर सवाल के जवाब अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कौन सा चुनाव बिना घुसपैठियों के लड़ती है। बिहार, पश्चिम बंगाल से लेकर मध्य प्रदेश तक भाजपा घुसपैठियों का नाम लेकर चुनाव लड़ती है, लेकिन घुसपैठियों की सूची कहां है। अरुणाचल प्रदेश, लेह और लद्दाख में घुसपैठ हो रही है। जब चुनाव आता है तो भाजपा को घुसपैठिए याद आते हैं। दस साल से देश की सीमाएं असुरक्षित हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी के बयान का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि मैंने सिर्फ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घुसपैठिया कहा था, क्योंकि वे उत्तराखंड से आते हैं।

पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी समेत कई पूर्व विधायक सपा में शामिल

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा और बसपा समेत विभिन्न दलों को छोड़कर कई पूर्व विधायकों और प्रमुख नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को सपा की सदस्यता ली। इनमें बदायूं की बिसौली सुरक्षित सीट से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य शामिल हुए।

बसपा छोड़कर पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी भी सपा में शामिल हुए। मेरठ से दारा सिंह प्रजापति, प्रयागराज से पूर्व विधायक अजय कुमार, सीतापुर सेवता विधानसभा से बसपा से प्रत्याशी रहे चंद्रप्रकाश मिश्र, भाजपा नेता और एफसीआई डायरेक्टर शाहजहांपुर प्रदीप पांडेय, मुरादाबाद की डॉ. शबीहा परवीन आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद, नीरज मौर्य, आरके चौधरी व हरेंद्र मलिक और पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed