फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh promises to change up in six month

'छह महीने दो, यूपी को बदल कर रख दूंगा'

Sat, 31 May 2014 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
akhilesh promises to change up in six month

लगता है अखिलेश को यकीन हो गया है कि प्रदेश में विकास न होने के कारण ही उनका बोरिया बिस्तर आम चुनाव में बंध गया, तभी उन्होंने ऐसा बयान दिया।

विज्ञापन


कानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश ने जनता से कहा कि आप मुझे सिर्फ छह महीने का वक्त दे दीजिए, मैं उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दूंगा।

ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि प्रदेश में 2012 में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनी थी तो फिर अब तक उन्होंने क्या किया?

आम चुनाव में सपा के सिर्फ पांच सीटों पर सिमटने के बाद अब सपा के सामने विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का भारी दबाव है। इसलिए शायद वह जनता का भरोसा जीतना चाह रहे हैं।

विज्ञापन

दबाव का कारण 'मोदी इफेक्ट' भी

akhilesh promises to change up in six month

उल्लेखनीय है कि आम चुनाव के प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की सपा सरकार को सूबे की ‌बुनियादी समस्याओं पर जमकर घेरा था।

जिसमें बिजली, पानी और किसानों की समस्‍या प्रमुख थीं। हालांकि अखिलेश और मुलायम ने भी मोदी पर करारे प्रहार किए लेकिन मोदी के विकास मंत्र के सामने उनकी एक भी न चली।

अब जब प्रदेश में पार्टी चारों ओर से घिर रही है तो अखिलेश को विकास की याद आ रही है।

प्रदेश में कानून व्यवस्‍था भी एक बड़ा मुद्दा है, जिसे लेकर प्रशासन बैकफुट पर ही नजर आया।

मायावती ने भी किया वार

akhilesh promises to change up in six month

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि यूपी में कानून व्यवस्‍था ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने बदाऊं रेप केस पर यूपी सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी में अब भी जंगलराज कायम है। इसके लिए उन्होंने कहा कि यहां राष्ट्रपति शासन लागू ‌कर दिया जाना चाहिए।

मायावती ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार की सोच संकीर्ण है। उन्होंने कहा कि बदाऊं में बलात्कार का मामला दुखद है और यूपी में हत्या और बलात्कार चरम पर है।

जिससे सपा सरकार हर ओर से घिरती नजर आ रही है, लिहाजा अखिलेश विकास की बात कर स्‍थितियां संभालते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed