{"_id":"31e7b148b302690e58eb573eefbb49ec","slug":"akhilesh-ordered-to-make-japan-desk-in-cmo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMO की तरह अखिलेश भी बनाएंगे 'जापान सेल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PMO की तरह अखिलेश भी बनाएंगे 'जापान सेल'
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा से देश में भारी मात्रा में निवेश की संभावना के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने ‘जापान सेल’ गठित करने का फैसला किया है। इस सेल पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सीधी नजर होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में विशेष सचिव रिग्जियान सैंफिल को इस सेल का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के दौरान वहां के पीएम शिंजो अबे ने अगले पांच वर्ष के भीतर भारत में दो लाख दस हजार करोड़ रुपये निवेश करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में ही जापानी निवेशकों की परियोजनाओं को तेजी से क्लीयरेंस दिलाने के लिए पीएमओ में जापानी डेस्क स्थापित करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने शायद इस उपलब्धि को ही ध्यान में रखते हुए जापानी निवेश का ज्यादा से ज्यादा हिस्सा सूबे में लाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री के नीदरलैंड से लौटते ही इस संबंध में कार्यवाही शुरू हो गई। प्रदेश के नवगठित एनआरआई विभाग के अंतर्गत जापान सेल का गठन कर दिया गया।
सरकार ने कुछ दिन पहले ही अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं के समाधान के लिए एनआरआई विभाग का गठन किया था।