फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh meets Azam Khan: The meeting was more emotionally significant than political, calling the former mini

आजम से मिले अखिलेश: राजनीति से ज्यादा भावनात्मक रूप से अहम रही मुलाकात, पूर्व मंत्री को बताया दरख्त

Wed, 08 Oct 2025 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 08 Oct 2025 09:35 PM IST
सार

Akhilesh meets Azam: जेल से रिहा होने के बाद आजम खान से मिलने के लिए अखिलेश रामपुर पहुंचे। अब इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Akhilesh meets Azam Khan: The meeting was more emotionally significant than political, calling the former mini
रामपुर में अखिलेश यादव और आजम खां - फोटो : सपा

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को रामपुर पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात सियासी और भावनात्मक दोनों दृष्टि से अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुंचे और सबसे पहले मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय गए, जहां मोहम्मद आजम खां ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता आजम खां के आवास पहुंचे। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने आजम खां का हालचाल जाना और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खां साहब समाजवादी पार्टी के दरख्त हैं। हमारा साथ हमेशा रहा है और हमेशा रहेगा। हम मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी के साथ के पुराने नेताओं की बात ही अलग होती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे मुकदमे लगाकर आजम खां और उनके परिवार को परेशान किया है। “भाजपा सरकार अन्याय और अत्याचार का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना रही है,”।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि जो लोग इस विश्वविद्यालय को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वे शिक्षा और समाज दोनों को बर्बाद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजम खां पर लगे सभी झूठे मुकदमे खत्म किए जाएंगे और ऐसे तमाम लोगों पर से भी मुकदमे वापस लिए जाएंगे जिन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है।


पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में इन वर्गों के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में जो कुछ हुआ, वह दिखाता है कि भाजपा के शासन में पीडीए समाज के लोग हर स्तर पर उपेक्षित हैं। इस मुलाकात को समाजवादी खेमे में आजम खां की सक्रिय वापसी और सपा के पुराने जनाधार को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed