यूपी: एक मंत्री बर्खास्त, 16 को मिला 'ट्रेलर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जून को बुलाई गई बैठक में मुलायम ने मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत दे दिये थे, मंगलवार रात प्रदेश सरकार ने इसे अमली जामा पहना दिया।
लोकसभा चुनाव में हार की गाज प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों पर गिरी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मनोरंजन कर राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय को बर्खास्त कर दिया, जबकि 16 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किए गए हैं।
सात कैबिनेट मंत्रियों और एक राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कद घटा दिया गया। पांच मंत्रियों को अहमियत वाले विभाग देकर पुरस्कृत किया गया है।
पांच मंत्री अब सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। फेरबदल के बाद मुख्यमंत्री के पास विभागों की संख्या 51 से बढ़कर 57 हो गई है।
मुलायम ने लगाई थी फटकार
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दो दिन पहले ही अखिलेश सरकार के मंत्रियों के साथ लंबी बैठक कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई थी।
उन्होंने चुनाव में कई मंत्रियों की भूमिका पर अंगुली उठाई थी। उन्होंने आपत्तिजनक बयान और अधिकारी से नोकझोंक के लिए पिछले दिनों दिए गए राज्यमंत्री पवन पांडेय को कड़ी फटकार लगाई थी।
मंगलवार को उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विभागों के फेरबदल में बलराम यादव से पंचायती राज लेकर कारागार विभाग दिया गया है।
पंचायती राज विभाग कैलाश यादव को दिया गया है। कैलाश अब तक खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री थे। रामगोविंद चौधरी से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ले लिया गया है। वे बेसिक शिक्षा मंत्री बने रहेंगे।
इनके भी बदले गए विभाग
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है। ब्रह्माशंकर त्रिपाठी से व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग ले लिया गया है। हालांकि वे होमगार्ड्स एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री बने रहेंगे।
राजेन्द्र चौधरी से कारागार विभाग लेकर राजनीतिक पेंशन विभाग दिया गया है। नारद राय से खेल एवं युवा कल्याण विभाग लेकर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग दिया गया है।
मनोज कुमार पांडेय से कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान एवं धर्मार्थ कार्य विभाग लेकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है।
इकबाल महमूद को माध्यमिक शिक्षा मंत्री विभाग दिया गया है। उनके पास अब तक मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम विभाग थे जो इकबाल महमूद को दे दिए। महमूद पर अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग था।
इनका मंत्रियों का कद घटा
बलराम यादव--पंचायतीराज--कारागार
रामगोविंद चौधरी--बाल विकास पुष्टाहार, बेसिक शिक्षा--बेसिक शिक्षा
राजेन्द्र चौधरी--कारागार--राजनीतिक पेंशन
मनोज कुमार पांडेय--कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान, धर्मार्थ कार्य--विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
इकबाल महमूद--माध्यमिक शिक्षा--मत्स्य, सार्वजनिक उद्यम
विजय मिश्रा--अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत--धर्मार्थ कार्य
इन मंत्रियों का कद बढ़ाया गया
मंत्री--विभाग पहले--विभाग अब
महबूब अली--मत्स्य एवं सार्वजनिक उद्यम--माध्यमिक शिक्षा
फरीद महफूज किदवई--वन--वन, खेलकूद एवं युवा कल्याण
कैलाश यादव--खादी एवं ग्रामोद्योग--पंचायतीराज
अभिषेक मिश्रा--विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी--व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास