फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh in support of ateek ahmed

अतीक की हरकत से अखिलेश नाराज, रिपोर्ट तलब

Tue, 17 Dec 2013 12:29 PM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
akhilesh in support of ateek ahmed

सपा के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद माफिया अतीक अहमद के दो सौ से अधिक वाहनों पर हथियारबंद समर्थकों के साथ सुल्तानपुर पहुंचने के मामले में एसएसपी से रिपोर्ट तलब की गई है।

विज्ञापन


उनसे दो दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अतीक के समर्थकों ने रविवार को जिस तरह पिस्टल, रिवॉल्वर, बंदूक और रायफलों की नुमाइश की, उस पर अभी तक सबने चुप्पी साधी हुई थी।
विज्ञापन


लेकिन, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नाराजगी का नतीजा है कि घटना के एक दिन बाद आला अफसरों को मामले में जांच के आदेश देने पड़े।

एसएसपी से कहा गया है कि वे वस्तुस्थिति से अवगत कराएं और असलहों के प्रदर्शन, वाहनों के काफिले व अन्य तथ्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बोले- निषेधाज्ञा नहीं लगी थी
समर्थकों के हूजुम और उनके पास हथियारों की मौजूदगी का अफसर यह कहकर बचाव कर रहे हैं कि सुल्तानपुर में निषेधाज्ञा तो नहीं लगी थी।

आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि जब किसी तरह की निषेधाज्ञा नहीं लगी थी, तब अतीक के साथ समर्थकों का हुजूम होने पर कोई अपराध नहीं बनता है।

अतीक का शक्ति प्रदर्शन गलत
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुल्तानपुर में सपा के बाहुबली उम्मीदवार अतीक अहमद के असलहों के साथ शक्ति प्रदर्शन को गलत माना है।

अलबत्ता उन्होंने अतीक की उम्मीदवारी की तरफदारी की। बोले, सांप्रदायिक ताकतों को शिकस्त देने के लिए जमीनी लड़ाई में जो दिखेगा, उसे साथ लेने में सपा को कोई गुरेज नहीं है। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए जिताऊ उम्मीदवार जरूरी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को खबरनवीसों से कहा कि अतीक अहमद का शक्ति-प्रदर्शन अनुशासन का मामला है और पार्टी इसे देखेगी।

उन्होंने कहा, कानून से ऊपर कोई नहीं है, कानून अपना काम करेगा। हालांकि उन्होंने अतीक की उम्मीदवारी का बचाव किया। कहा, सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए जिताऊ उम्मीदवार जरूरी है।


जमीन पर जो दिखेगा, उसे साथ रखेंगे। लोकसभा चुनाव में सबकी नजर सपा और समाजवादियों पर है। कांग्रेस सांप्रदायिक ताकतों को रोक पाएगी यह बड़ा सवाल है।

इसलिए सपा की जिम्मेदारी है कि उन्हें हर हाल में रोके। इसके लिए जमीन पर मजबूती से लड़ाई लड़नी होगी। सपा अच्छा करे या खराब, अंगुली उठनी ही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, चुनाव में विकास के साथ सांप्रदायिक ताकतों को रोकना भी सपा का मुख्य मुद्दा होगा। विपक्ष को तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है।

हर मामले में कागज लेकर राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगते हैं। जनता दिल्ली में गैरकांग्रेसी व गैरभाजपा विकल्प चाहती है। सपा ऐसा विकल्प देने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed