फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh gave advice to SP workers, get involved in elections, mutual factionalism will not work in the party

Lucknow News: अखिलेश ने सपा कार्यकर्ताओं को दी नसीहत- चुनाव में जुट जाएं, पार्टी में आपसी गुटबाजी नहीं चलेगी

Fri, 16 Jun 2023 12:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Jun 2023 12:11 PM IST
सार

सपा राज्य मुख्यालय में अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता, निष्ठा और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के काम में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सपा के पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। समाजवादी सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे वही ‘समाजवादी मॉडल‘ है।

विज्ञापन
Akhilesh gave advice to SP workers, get involved in elections, mutual factionalism will not work in the party
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये चुनाव आने वाली पीढ़ी और देश का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि पार्टी में अब आपसी गुटबंदी नहीं चलेगी। इस बार चूक न करें।

विज्ञापन


सपा राज्य मुख्यालय में अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुटता, निष्ठा और ईमानदारी से बूथ मजबूत करने के काम में अभी से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि सपा के पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। समाजवादी सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे वही ‘समाजवादी माडल‘ है।
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार की विकास योजनाएं ही आज दिखाई दे रही है और उनसे जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी दी है। आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल पा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में सपा भाजपा को सत्ता से दूर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed