{"_id":"5d9910078ebc3e0167561e3b","slug":"akhilesh-comments-on-yogi-government-said-what-kind-of-development-when-people-do-not-trust-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को जब जान का ही भरोसा न हो, तो कैसा विकास : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को जब जान का ही भरोसा न हो, तो कैसा विकास : अखिलेश
Sun, 06 Oct 2019 03:19 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 06 Oct 2019 03:19 AM IST
सार
- सपा अध्यक्ष बोले, भाजपा सरकार में खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं लोग
- हताशा के दौर से गुजर रहे खेती-बाजार, बेरोजगारी चरम पर, कारोबार चौपट
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जब जनता को अपनी जान का ही भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास। राजनीतिक गठजोड़ में व्यस्त भाजपा देश की आर्थिक दुर्दशा का कारण बन गई है। खेती और बाजार हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। बेरोजगारी चरम पर है, कारोबार चौपट है। भाजपा सरकार के कुशासन से सब परेशान हैं।
विज्ञापन
अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि एक ओर बारिश से आई तबाही में प्रदेशवासी जान गंवा रहे हैं, सब कुछ खो चुके गरीब सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अब तक अतिवृष्टि से सैकड़ों लोग मौत के शिकार हो चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने किसी की सुध नहीं ली। उन्होंने मांग की कि सरकार पीड़ित को मुआवजा दे और घायलों का समुचित उपचार कराए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भाजपा की राज्य सरकार ने ढाई साल बड़ी-बड़ी बात करने और झूठे सपने दिखाने में ही बिता दिए। जनसमस्याएं जस की तस पड़ी रहीं। सड़क गड्ढा मुक्त होने के बजाय गड्ढों में सड़क हो गई है। बदायूं के सहसवान में बृजपाल की बिजली चोरी के आरोप में हवालात में हुई मौत भाजपा कुशासन की देन है। विकास कार्यों में भाजपा सरकार की कोई रुचि नहीं है। प्रदेश सरकार ने खुद तो कुछ किया नहीं बल्कि सपा सरकार के शानदार कामों को भी बर्बाद कर दिया। भाजपा को इसका जवाब देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन