{"_id":"b1aa7605c98947586b4b512516dd03cc","slug":"akhilesh-comment-on-modi-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM बोले, पहले वीजा लो, तब करो विकास की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM बोले, पहले वीजा लो, तब करो विकास की बात
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 03 Mar 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए ही कहा है कि आज का दिन बहुत अहम है। आज प्रदेश में कई दल मेहमान की तरह आ रहे हैं।
विज्ञापन
ये सभी विजिटर की तरह यूपी में आए हैं। सीएम ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी सोचें जिन्होंने वीजा नहीं लिया है।
पहले ये लोग वीजा तो ले लें, तब जाकर विकास की बात करें। हमें और आनंद शर्मा (केंद्रीय मंत्री) जी को वीजा नहीं लेना है।
अखिलेश ने डीएमआईसी के इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप के शिलान्यास के दौराने ये बातें कहीं।
उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि जो भी सरकार बने, वह देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए बने। सेकुलर बने।
सीएम ने कहा कि जो भी सरकार आए, वह विकास को बढ़ावा दे। चुनाव की घोषणा 24,36 घंटे या चार दिन में हो सकती है।
इस दौरान विज्ञान और प्रौज्ञोगिकी मंत्री अभिषेक मिश्रा, मुख्य सचिव जावेद उस्मानी, नवनीत सहगल और आलोक रंजन भी मौजूद थे।
बताते चलें कि लखनऊ आज नरेंद्र मोदी की महारैली है, वहीं कानपुर में आप के नेता अरविंद केजरीवाल जनसभा करेंगे।