{"_id":"3d5f5c0cc1b4e50c5737cd4f4930823a","slug":"akhilesh-calls-bjp-anti-development-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरा के विरुद्ध बेवक्त है 84 कोसी परिक्रमा: अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरा के विरुद्ध बेवक्त है 84 कोसी परिक्रमा: अखिलेश
लखनऊ/ऋषि मिश्र
Updated Sun, 25 Aug 2013 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 कोसी परिक्रमा पर उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी चुप्पी तोड़ते हुए भाजपा, संघ और विश्व हिंदू परिषद पर एक तीर से ही निशाना साधा है।
विज्ञापन
लखनऊ के डालीगंज रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे अखिलेश ने शनिवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां परंपरा तोड़ते हुए बेवक्त परिक्रमा और यात्रा की बात कर रही हैं। जबकि, सपा की उत्तर प्रदेश सरकार का विश्वास सिर्फ विकास करने में है।
विज्ञापन
अखिलेश ने यह भी कहा कि सपा सरकार ने बीते डेढ़ साल में सिर्फ विकास किया है। अखिलेश ने यह दावा किया कि इस सरकार ने कई सालों से बंद पुलों को शुरू किया है। पिछली सरकारों ने सिर्फ पत्थरों पर पैसा खर्च किया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पुल उनकी सरकार ही बनाएगी।
विज्ञापन
मंच पर भिड़े कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी की कमी कहीं न कहीं नजर आ ही जाती है। ऐसा ही हुए अखिलेश के मंच पर भी। वहां उनके माल्यार्पण को लेकर भी लोगों में आपाधापी शुरू हो गई। देखते ही देखते कार्यकर्ता आपस में भी भिड़ गए।