फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh attacked on kejriwal for water

सपा सरकार ने दी केजरीवाल को चेतावनी, पर क्यों?

Wed, 12 Feb 2014 04:27 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
akhilesh attacked on kejriwal for water

प्रदेश सरकार ने दिल्ली को चेतावनी दी है कि यदि उसे गंगा का पानी चाहिए तो दिल्ली में यमुना को साफ रखें।

विज्ञापन


प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यदि यमुना में 16 गंदे नालों का पानी डालने पर दिल्ली सरकार ने रोक न लगाई तो उसे दिया जाने वाला 400 क्यूसेक गंगाजल आगरा-मथुरा को दे देंगे।

शिवपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली सरकार को सात फरवरी को नोटिस भेज दिया गया है। दिल्ली से कहा गया है कि ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर साफ पानी यमुना में डाला जाए।
विज्ञापन


जल संसाधन मंत्री की बैठक में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सामने भी यह मसला उठाया था। कोई कार्रवाई नहीं होने पर नोटिस भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से गिरने वाली गंदगी के कारण यमुना इतनी प्रदूषित हो गई है कि उसमें मछलियां मर जाती हैं, पशु पानी पी ले तो वह भी मर सकता है।

दिल्ली में यमुना साफ होने से आगरा, मथुरा को शुद्ध पानी देने में आसानी होगा। मथुरा में यमुना को स्वच्छ जल देने के लिए आंदोलन भी चल रहा है।

सरकार आगरा और मथुरा को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराएगी। यूपी दिल्ली को पेयजलापूर्ति के लिए गंगा का 400 क्यूसेक पानी देता है।

हम इसे देते रहना चाहते हैं, लेकिन दिल्ली में यमुना में गंदगी डालने पर रोक न लगी तो मजबूर होकर यह पानी मथुरा-आगरा को दे दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद, नोएडा और मुजफ्फरनगर में हिंडन का पानी भी दूषित है। हिंडन आकर यमुना में मिलती जाती है।

हिंडन को भी प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदियों की सफाई सरकार की प्राथमिकता है। गंगा, यमुना, गोमती, हिंडन और अन्य नदियों को साफ कर उन पर घाट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह काम गढ़मुक्तेश्वर, मथुरा, इलाहाबाद और वाराणसी में किया जाएगा। इसके लिए संसाधनों की जरूरत है। नदियों की सफाई के लिए केंद्र से 30 हजार करोड़ रुपये की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed