फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh at muslim sammelan in lucknow

अखिलेश ने कहा, झूठे हैं मोदी के दावे

Sat, 22 Feb 2014 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 22 Feb 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
akhilesh at muslim sammelan in lucknow

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


मुस्लिम सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जो गुजरात के विकास के नारे देते रहते हैं, वे सभी झूठे हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया विकास के मामले में उत्तर प्रदेश गुजरात से कहीं आगे है। उन्होंने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। मऊ, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में बिजली पहुंचाई।

उनका कहना था कि काम के आधार पर कोई भी पार्टी सपा का मुकाबला नहीं कर सकती है। सपा ने जनता के बीच जो भी वादे किए, उसे पूरा भी किया। ऐसा किसी और पार्टी ने नहीं किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोग है, जो साजिश कर रहे हैं, हमें और आपको नीचा करने की। अखिलेश ने कहा कि सपा के दिए लैपटॉप से लोगों की जिंदगी बदली है। यूपी के लोग पहले से कहीं ज्यादा हाईटेक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने इस दौरान मुस्लिमों को लुभाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की मदद सपा ने हमेशा की है। उर्दू शिक्षकों को नौकरियां दी, आगे भी देंगी। मुस्लिम लड़कियों को भी मदद दी जाती रहेगी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि अखिलेश के इस बयान पर नरेंद्र मोदी दो मार्च को लखनऊ रैली में जवाब दे सकते हैं।

गौरतलब है कि आगामी दो मार्च को नरेंद्र मोदी लखनऊ में, वहीं सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली इलाहाबाद में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed