फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh and mulayam go to preparation for election

मोदी के डर से 'घर' बचाने में जुटे मुलायम-अखिलेश?

Thu, 05 Feb 2015 03:33 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
akhilesh and mulayam go to preparation for election

मोदी का डर आने वाले विधानसभा चुनावों में अभी से दिखने लगा है। इसकी झलक इसी बात से दिख जाती है कि अखिलेश और मुलायम अभी से उन सीटों पर योजनाओं की बरसत कर रहे हैं जिन्हें वह अपना घर मानते हैं। जानिए कहां पर क्या योजनाएं आ रही हैं

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान को प्रदेश सरकार मेडिकल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने जा रही है। इसके लिए सरकार ने बाकायदा एक्ट भी तैयार करवा लिया है। बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही सूबे में दो चिकित्सा विश्वविद्यालय हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश में अभी एक किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ही है। विवि का दर्जा मिलने के बाद यह संस्थान एडमिशन से लेकर परीक्षाओं तक का संचालन खुद कराएगा। साथ ही, मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को भी संबद्धता दे सकेगा। ऐसा करके मुलायम निश्चित ही युवा वोटरों को रिझाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई के साथ आजमगढ़ को भी तोहफे

akhilesh and mulayam go to preparation for election

ऐसा नहीं है कि मुलायम सिंह यादव का ध्यान सिर्फ सैफई पर है। वह अपने दूसरे संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पर भी उतने ही मेहरबान हैं। मुलायम सिंह यादव 6 दिसंबर को आजमगढ़ पहुंच रहे हैं। वहां 184 परियोजनाओं का लोकार्पण होना है। सांसद चुने जाने के बाद छह फरवरी को पहली बार जिले में आ रहे सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिले के लिए सौगातों की बरसात करेंगे।

कार्यक्रम में 184 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा जबकि 99 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा सकता है पर प्रशासनिक स्तर अभी इसे गोपनीय रखा गया है।जिला प्रशासन से शासन को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के हाथों 184 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, जिसकी लागत 98.4485 करोड़ रुपये है।

इसमें लोकनिर्माण विभाग की 38, दो सीएंडडीएस की, पैकफेड की पांच, राजकीय निर्माण निगम वाराणसी इकाई की छह, जल निगम की एक, उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड की एक और मंडी विभाग की 131 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 435.93 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 99 परियोजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे।

इसके अलावा एक हजार लोगों को सीएम समाजवादी पेंशन का परिचय पत्र देंगे। इनके खाते में धन भेजवा दिया गया है। योजना के तहत 500 मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप मिलेगा। 500 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को साइकल, पांच निर्माण श्रमिकों को सोलर लाइट, मृत एवं अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत पांच निर्माण श्रमिकों को 1.15 लाख के चेक दिए जाएंगे। इसके अलावा 17 लोहिया ग्रामीण परिवहन बस सेवा और सठियांव चीनी मिल का शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

खुलेगा पैरा मेडिकल कॉलेज

akhilesh and mulayam go to preparation for election

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में पैरा मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है। फिलहाल यह आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के अधीन होगा। इसके बाद स्वायत्तता दी जाएगी। सीएम अखिलेश यादव छह फरवरी को कॉलेज का शिलान्यास करेंगे।

आजमगढ़ में पैरामेडिकल कॉलेज खुलने से यहां पर तकनीकी विशेषज्ञ तैयार हो सकेंगे। एक्स-रे टेक्नीशियन, पैथालॉजी, डायलिसिस टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन सहित कई विषयों की पढ़ाई हो सकेगी। प्रदेश सरकार ने कॉलेज के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली है। इसके लिए 26 करोड़ रुपये भी दिया जा चुका है।

वहीं, सीएम की पत्नी डिंपल के संसदीय क्षेत्र कन्नौज में दूसरा पैरा मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है। इसके के लिए भी सरकार ने 20.15 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

‘राम दर्शन’ की तरह विकसित होगा ‘कन्नौज दर्शन’

akhilesh and mulayam go to preparation for election

मुलायम और अलिखेलश का ध्यान कन्नौज पर भी है। कन्नौज के लिए सरकार एक खास योजना लेकर आ रही है। सरकार ने कन्नौज को चित्रकूट के ‘राम दर्शन’ की तरह ‘कन्नौज दर्शन’ के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इस संबंध मे प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में मंगलवार को एनेक्सी में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव के सामने डीएम कन्नौज ने प्रस्तावित परियोजनाओं का प्रजेंटेशन भी दिया।

प्रस्तावित परियोजनाओं में पहले से बने हुए म्यूजियम के आधुनिकीकरण, पुरातात्विक धरोहरों को सहेजकर कन्नौज दर्शन तथा इत्र प्रदर्शन की गैलरी बनाने की योजना शामिल हैं। साथ ही लाख बहोशी के पक्षी विहार को आगरा लॉयन सफारी से जोड़ते हुए विकसित करने का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने कन्नौज के पर्यटन विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं का शासन स्तर पर समन्वय स्थापित करने के लिए सचिव पर्यटन को नोडल अधिकारी नामित किया है।

मंत्रियों से नाराजगी भी

akhilesh and mulayam go to preparation for election

नई-नई घोषणा करने के साथ-साथ सपा प्रमुख अपने मंत्रियों पर भी नकेल कसकर रखना चाहते हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बार फिर मंत्रियों और विधायकों को निशाने पर लिया। कहा, हम मंत्रियों व विधायकों से जनता की नाराजगी के चलते लोकसभा चुनाव हारे। कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिए तीन दिन में सुझाव दें।

मुलायम सिंह पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर दो-तीन मंत्री व विधायक भी मौजूद थे। सपा सुप्रीमो ने पूछा, क्या उन्हें मालूम है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इस पर किसी ने जवाब नहीं दिया। तब उन्होंने कहा, हाथ उठाकर बताओ, किसे मालूम है, किसे नहीं ?

जानकारी न होने पर ज्यादातर लोगों ने हाथ उठाए तो मुलायम ने कहा- हमारे मंत्रियों, विधायकों तक को इसकी जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने कहा कि भाजपा ने अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि घोषित करने से क्या होता है, अधिकतर उम्मीदवार तय तो हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed