{"_id":"5896c30d4f1c1b8d73e80065","slug":"akhilesh-and-modi-are-two-sides-of-one-coin-says-owaisi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में गरीब मर रहा है और शेर के इलाज के लिए लंदन से डॉक्टर आते हैं: औवैसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में गरीब मर रहा है और शेर के इलाज के लिए लंदन से डॉक्टर आते हैं: औवैसी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Feb 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : फाइल फोटो
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम अखिलेश यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों ने जनता को विकास के नाम पर ठगा है। यूपी की जनता इस चुनाव में सपा, कांग्रेस व बसपा को ट्रिपल तलाक देगी।
राजधानी में एक कार्यक्रम में ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश और राहुल पर भरोसा किया, लेकिन उन्होंने मुस्लिम समाज को धोखा दिया है। सपा ने आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसे मुस्लिम युवाओं की रिहाई का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार क्यों इस पर जोर दे रही है। वह जाकिया जाफरी और दादरी में मारे गए इकलाख के मुद्दे पर क्यों बात नहीं करते।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि सपा ने 2012 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बच्चों की शिक्षा के लिए उर्दू स्कूल खोलने और पुलिस में भर्ती जैसे तमाम वादे किए थे, लेकिन एक भी वादे पर अमल नहीं किया। सपा मुसलमानों का वोट तो लेना चाहती है, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करना चाहती है।
ऐसे लोगों से मुसलमानों को सचेत रहना होगा। यूपी देश का दूसरा राज्य है जहां पुलिस विभाग में करीब 55 प्रतिशत पद रिक्त हैं, लेकिन भर्ती नहीं की जा रही। शेर बीमार होता है तो लंदन से डॉक्टर बुलाया जाता है और गरीब इलाज के अभाव में मर रहा है।