फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhileh Yadav will contest election in assembly poll.

यूपी चुनाव 2022: योगी के बाद अखिलेश भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार, बोले- पार्टी तय करेगी किस सीट पर लड़ूंगा चुनाव

Mon, 03 Jan 2022 08:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jan 2022 08:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है।

विज्ञापन
Akhileh Yadav will contest election in assembly poll.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार किस सीट पर चुनाव लड़ूंगा यह हमारे लोग और पार्टी तय करेगी। इसके पहले अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था पर माना जा रहा है कि योगी के एलान के बाद ही उन्होंने भी चुनाव लड़ने का मन बनाया है। वह अभी आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं।

विज्ञापन


एक चैनल ने जब उनसे चुनाव लड़ने पर सवाल किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है क्या आप भी लड़ेंगे? इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। हमारे लोग और पार्टी तय करेगी मैं इस बार किस सीट पर चुनाव लड़ूंगा। जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, मैं वहां से चुनाव लड़ जाऊंगा। मुख्यमंत्री योगी के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह अयोध्या, मथुरा या फिर गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन


सरकार बनने पर संस्कृत व समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी सपा
इसके पहले, अखिलेश यादव ने एलान किया कि सपा की सरकार बनने पर संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। अध्यापक से लेकर अन्य सभी पदों को भरा जाएगा। उनमें वेद पाठ के साथ ही आधुनिक विज्ञान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वे रविवार को समाजवादी विजय रथयात्रा के 10वें चरण के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे महुराकला गांव में पूर्व विधायक संतोष पांडेय के संयोजन में आयोजित भगवान परशुराम मंदिर के लोकार्पण समारोह को भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सर्व समाज की राजनीति करती है सपा'

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हिंदुत्व की राजनीति करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। जिस भी समाज के साथ अहित हुआ, सपा उसके साथ खड़ी नजर आई है और भविष्य में भी समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगी। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास और रोजगार का मॉडल दिया। लखनऊ में आईटी सिटी, कैंसर संस्थान बनाया, ताकि लोगों को रोजगार और इलाज के लिए चेन्नई, हैदराबाद ना जाना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर गरीबों के लिए 300 यूनिट घरेलू बिजली और सिंचाई मुफ्त देंगे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा को भी कोई कार्यक्रम करना होता है तो उसी स्टेडियम का इस्तेमाल करते हैं, जिसे समाजवादी सरकार ने बनवाया था। उन्हें खेल में रुचि नहीं है। वे न तो बॉलिंग कर सकते हैं और न ही बैटिंग। तभी विभिन्न खेलों और उसके संवर्धन को लेकर सचेत नहीं है।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। किसी ने फरसा भेंट किया तो किसी ने गदा। मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री मनोज पांडेय व अभिषेक मिश्रा, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, शिवशंकर सिंह शंकरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, डा. आशुतोष वर्मा, सौरभ सिंह, नवीन धवन बंटी, देवेंद्र सिंह जीतू, गौरव सिंह यादव, सोनू कन्नौजिया, मधुप सिंह यादव, अवनीश यादव, प्रियंका  आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed