फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajmer's budget flight will be closed from tomorrow

Lucknow News: अजमेर की किफायती उड़ान कल से बंद

Sat, 24 Jan 2026 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ajmer's budget flight will be closed from tomorrow
लखनऊ। अमौसी से अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट के बीच की किफायती विमान सेवा रविवार से बंद हो जाएगी। एयरलाइन परिचालन संबंधी कारणों से सेवा बंद करने की बात कह रही है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि कम यात्री मिलने से ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आम यात्रियों के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) शुरू की गई। इसके तहत वर्ष 2024 में लखनऊ से अजमेर के लिए स्टार एयर ने सस्ती विमान सेवा शुरू की। छोटे विमान (80 सीटर) से किशनगढ़ पहुंचाने की सेवा को शुरुआत में पुष्कर व अजमेर शरीफ दरगाह जाने वालों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या कम होने से एयरलाइन को खर्च निकालने में मुश्किलें आने लगीं। हालांकि, कंपनी का कहना है कि परिचालन संबंधी कारणों से सेवा बंद की जा रही है। रूट की अंतिम उड़ान 24 जनवरी को रवाना होगी।
विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से स्टार एयर का विमान एस5-223 सुबह पौने ग्यारह बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचता है। वहां से विमान एस5-222 दोपहर 3:35 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे अमौसी पहुंचता है। इसका किराया 4,099 रुपये में है। लखनऊ से अजमेर की कनेक्टिंग उड़ानें तीन गुनी तक महंगी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई रूटों पर बंद हो चुकी हैं उड़ानें
अमौसी एयरपोर्ट से इससे पूर्व कई विमान सेवाएं बंद हो चुकी हैं। नागपुर और गोरखपुर की उड़ान पसंदीदा होने के बावजूद बंद हो गई। प्रयागराज, आगरा, भोपाल की उड़ानों की सेवा भी अब नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed