फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajit singh murder case

कुंटू और अखंड से पूछताछ कर वापस आई पुलिस टीम

Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
ajit singh murder case
लखनऊ। अजीत सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी कुंटू सिंह और अखंड सिंह से पुलिस ने पूछताछ पूरी कर ली है। दोनों की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए सोमवार को पुलिस लखनऊ कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी। इसके बाद रिमांड मिलने के बाद गैंगवार के बारे में पूरी पूछताछ की जाएगी। वहीं शूटर संदीप सिंह बाबा के रिमांड अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होनी है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड मिल जाएगी जिसके बाद गैंगवार की परतें खुलेंगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह केमुताबिक, दो टीमें आजमगढ़ और बरेली जेल में बंद कुंटू सिंह और अखंड सिंह से पूछताछ के लिए गई थी। दोनों से जेल में काफी लंबी पूछताछ हुई। पूछताछ के दौरान दोनों ने पूर्व विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह हत्याकांड में अजीत के मुख्य गवाह बनने से नाराज थे। उसे गवाही देने से रोकने का कई बार प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली तो उसकी हत्या की साजिश रच डाली। इसमें गिरधारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसे अजीत की हत्या की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को दोनों के पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी। रिमांड मिलने के बाद गैंगवार के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में कुछ और सुराग मिलने के आसार है। वहीं गिरफ्तार शूटर संदीप सिंह बाबा के रिमांड पर सुनवाई भी सोमवार को होनी है। उसकी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ के दौरान कई राज सामने आयेंगे। इसमें असलहों की आपूर्ति किसने की। कौन-कौन मददगार है। इसके अलावा हत्या में कितने की सुपारी दी गई है। वहीं अन्य फरार शूटरों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। लेकिन सफलता नहीं मिली। विपुल सिंह, रवि यादव, अंकुर उर्फ शिवेंद्र सिंह, राजेश गौतम, बंटी उर्फ मुस्तफा और बंधन फरार है। इस मामले में अब तक तीन मददगार व दो शूटर गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed