फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajit singh murder case

अजीत हत्याकांड : शूटरों की मुंबई और उज्जैन में तलाश

Sun, 10 Jan 2021 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
ajit singh murder case
लखनऊ। विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर अजीत सिंह की हत्या करने वाले शूटरों में से तीन के मुंबई और एक के मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल जाने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीमें शूटरों की तलाश में मुंबई और उज्जैन रवाना हो चुकी हैं। इस बीच पुलिस ने शूटर को उज्जैन छोड़कर आई दिल्ली के नंबर की एक कार भी बरामद कर ली है। इस मामले में आजमगढ़ के युवक प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड में बाहुबली पूर्व सांसद के एक करीबी प्रदीप कबूतरा की भूमिका भी खंगाली जा रही है। पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि पूछताछ के लिए तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

अजीत सिंह की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आजमगढ़ के प्रिंस नाम के युवक को गिरफ्तार किया जो शूटरों के साथ ही लाल रंग की डस्टर कार से लखनऊ आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस मोबाइल फोन की एसेसरीज का काम करता है और शूटरों का परिचित है। वह अपने पिता के लिए दवा लेने लखनऊ आया था। प्रिंस को पता था कि उसके साथी किसी की हत्या करने जा रहे हैं। पुलिस ने उसे पीजीआई इलाके से पकड़ा जिसके बाद उसने ही रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट और लाल रंग की कार के बारे में बताया। प्रिंस से पूछताछ में शूटरों के मुंबई और उज्जैन जाने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस की टीमें वहां भेजी गईं। प्रिंस को अपराध व अपराधियों के विषय में जानकारी होने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को पुलिस ने एक शूटर को उज्जैन छोड़कर आई दिल्ली के नंबर की कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सनसनीखेज हत्याकांड में आजमगढ़ में रहने वाले और बाहुबली पूर्व सांसद के करीबी प्रदीप कबूतरा का नाम भी आ रहा है। प्रदीप यहां गोमतीनगर विस्तार के एक अपार्टमेंट में बाहुबली पूर्व सांसद के फ्लैट पर अपने भाई मनोज सिंह के साथ रहता है। हालांकि, वारदात वाले दिन उसकी लोकेशन आजमगढ़ में ही पाई गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदीप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट से मिले शूटरों के जूते और कपड़े
रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट के एक फ्लैट की तलाशी में पुलिस को शूटरों के जूते और कपड़े मिल गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अजीत सिंह की हत्या के बाद लाल रंग की कार से शूटर रोहतास प्लूमेरिया अपार्टमेंट में अपने परिचित के फ्लैट में पहुंचे और वहां कपड़े बदलकर निकल गए।

अजीत पर गोलियां चलाने वालों में शामिल नहीं था गिरधारी
पुलिस सूत्रों का कहना है कि अजीत सिंह पर गोलियां चलाने वालों में कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डॉक्टर शामिल नहीं था। वारदात के वक्त वह लखनऊ में ही था और लाल रंग की डस्टर कार से अजीत की कार के आगे-पीछे ही घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed