फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajit murdercase accused surrender in court

अजीत हत्याकांड के एक शूटर शिवेंद्र सिंह ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया समर्पण

Sat, 06 Mar 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
ajit murdercase accused surrender in court
लखनऊ। राजधानी पुलिस ताकती रह गई और अजीत हत्याकांड के एक शूटर शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर ने शुक्रवार को सीजेएम के कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने शूटर के खिलाफ 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

मालूम हो कि कठौता गैंगवार में छह जनवरी को मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस की पड़ताल में अब तक दो चिकित्सक सहित 15 लोगाें के नाम सामने आए। इसमें छह शूटरों के अलावा मददगार भी हैं। लखनऊ पुलिस ने शार्प शूटर संदीप सिंह उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया था जबकि गिरधारी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा था। पुलिस ने दावा किया था कि 14 फरवरी को रिमांड के दौरान भागने की कोशिश में गिरधारी एनकाउंटर में मारा गया था। जबकि कोर्ट ने इस एनकाउंटर के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गैंगवार में शामिल शूटर शिवेंद्र सिंह दोपहर करीब एक बजे पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में पहुंच गया। शूटर के वकीलों ने सीधे सीजेएम सुशील कुमारी के सामने पेश किया। वहां अर्जी पर सुनवाई के दौरान कुछ सवाल किए। इसके बाद उसे 18 मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं, पूर्व सांसद धनंजय सिंह को प्रयागराज सिविल कोर्ट में सुनवाई के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया है। पूर्व सांसद का करीबी व घायल शूटर का इलाज कराने वाला विपुल सिंह फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है। हत्याकांड में शामिल शूटरों में अभी मुस्तफा उर्फ बंटी, राजेश तोमर उर्फ जय और रवि यादव पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इन शूटरों पर 50 हजार का इनाम घोषित है। करीब तीन हफ्ते पहले शूटरों के मददगार बंधन उर्फ चंदन आजमगढ़ कोर्ट में समर्पण कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर ने ही लिए थे किराए पर दो फ्लैट
पुलिस के मुताबिक, वारदात अंजाम देने के लिए शिवेंद्र सिंह ने अलकनंदा अपार्टमेंट में दो फ्लैट किराए पर लिए थे। इसमें एक फ्लैट व्यापारी का है। दूसरा बैंक अधिकारी का। पुलिस के मुताबिक, दोनों फ्लैट के किराएदारी एग्रीमेंट में अंकुर का आधार कार्ड व नाम पता दर्ज है।

गिरधारी सहित चार के बयान पर पूर्व सांसद को बनाया था आरोपी
पुलिस ने मुख्य शूटर गिरधारी सहित चार के बयान के आधार पर पूर्व सांसद को साजिश रचने का आरोपी बनाया था। पुलिस के मुताबिक, कस्टडी रिमांड में संदीप बाबा ने कुंटू सिंह, अखंड सिंह और धनंजय सिंह का नाम लिया था। अजीत सिंह की पत्नी रानू ने भी पूर्व सांसद पर आरोप लगाया था। इसके अलावा सुल्तानपुर में घायल शूटर का इलाज करने वाले अस्पताल के मालिक ने भी पूछताछ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह का नाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed