फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajeet singh murder case : police file the chargesheet

अजीत सिंह हत्याकांड में आठ पर आरोप पत्र दाखिल

Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
ajeet singh murder case : police file the chargesheet
लखनऊ। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्याकांड में शामिल आठ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कुंटू सिंह व अखंड पर साजिश रचने व सुपारी देने का आरोप तय किया गया है। वहीं संदीप सिंह बाबा, अंकुर सिंह व मुस्तफा पर गोलियां बरसाने का आरोप है। इनकी मदद करने के आरोप में प्रिंस सिंह, बंधन सिंह और रेहान भी गिरफ्तार है। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। वहीं गिरधारी के खिलाफ इस मामले में पुलिस के पास ठोस सबूत थे लेकिन वह मुठभेड़ में मार गिराया गया था। ऐसे में चार्जशीट में उसका नाम नहीं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही इस मामले में अन्य चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अजीत पर हमले के दौरान मोहर सिंह व राहगीर आकाश भी घायल हुआ था। इस गैंगवार में शूटर राजेश तोमर भी घायल हुआ था। मोहर सिंह ने आजमगढ़ जेल में बंद कुंटू सिंह उर्फ ध्रुव और अखंड व गिरधारी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में कुंटू सिंह व अखंड को मुख्य साजिशकर्ता और सुपारी देने का आरोप तय हुआ है। इस मामले में मुख्य शूटर गिरधारी उर्फ कन्हैया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। वहीं ध्रुव सिंह, अखंड सिंह, संदीप सिंह बाबा, मुस्तफा उर्फ बंटी, राजेश तोमर, शिवेंद्र उर्फ अंकुर, अपराधियों की मदद करने वाले बंधन सिंह, प्रिंस सिंह, व रेहान गिरफ्तार किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, इन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। वहीं पुलिस को शूटर रवि यादव व मददगार विपुल सिंह की तलाश है।
विज्ञापन

आज होगी राजेश तोमर से पूछताछ
प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, शूटर राजेश तोमर की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर हो गई है। उससे बृहस्पतिवार व शुक्रवार को दिन में 10-10 घंटे पूछताछ की जाएगी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस टीम उसे लखनऊ जिला जेल से लेकर विभूतिखंड थाने पहुंचेगी। उसके इलाज के लिए कौन-कौन लोग मदद किये थे, उनके नाम भी पूछे जाएंगे। पुलिस उसके फरारी के दौरान मदद करने वालों और ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील राठी से भी होगी पूछताछ
लखनऊ। अजीत हत्याकांड में शूटर राजेश तोमर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस उससे इस वारदात में सुनील राठी की संलिप्तता को लेकर भी पूछताछ करेगी। जेसीपी (क्राइम) नीलाब्जा चौधरी ने बुधवार को बताया कि शूटर राजेश तोमर चूंकि सुनील राठी गैंग का है, इस वजह से अजीत हत्याकांड में कहीं सुनील राठी का भी तो हाथ नहीं है, इसको लेकर भी छानबीन की जा रही है। राजेश तोमर के बाद बागपत जेल में बंद सुनील राठी से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed