फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ajay Rai said: BJP also did scam in Ram temple, questions raised on leakage in temple during rains

अजय राय बोले: भाजपा ने राम मंदिर में भी किया घोटाला, बारिश में मंदिर में रिसाव होने पर उठाए सवाल

Tue, 25 Jun 2024 12:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 25 Jun 2024 12:15 AM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अभी छह माह भी नहीं बीते हैं कि राममंदिर निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने लगी हैं। शनिवार रात हुई पहली प्री मानसून बारिश में ही मंदिर की छत टपकने लगी।

विज्ञापन
Ajay Rai said: BJP also did scam in Ram temple, questions raised on leakage in temple during rains
अजय राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने पहली बारिश में अयोध्या के राममंदिर के गर्भगृह में पानी का रिसाव होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम मंदिर में भी घोटाला कर दिया है। जारी बयान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा शहीदों का ताबूत हो या फिर भगवान का मंदिर हर जगह भ्रष्टाचार कर रही है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण अयोध्या में मिला है। पुजारी सत्येन्द्र दास ने खुद बयान दिया है कि करोड़ों की लागत से बने राम मंदिर के गर्भ गृह में पहली बारिश से पानी का रिसाव हो रहा है। इसी तरह करीब 624 करोड़ की लागत से बने राम पथ में तमाम स्थानों पर सड़क धंस गई है।

विज्ञापन


छह महीने में ही टपकने लगी राम मंदिर की छत
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को अभी छह माह भी नहीं बीते हैं कि राममंदिर निर्माण में तकनीकी खामियां सामने आने लगी हैं। शनिवार रात हुई पहली प्री मानसून बारिश में ही मंदिर की छत टपकने लगी। रामलला के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के अंदर पानी भर रहा है, छत टपक रही है। राममंदिर ट्रस्ट को इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन


आचार्य सत्येंद्र दास ने यहां तक कहा कि यदि बारिश शुरू होने से पहले इसके इंतजाम नहीं हुए तो दर्शन-पूजन व्यवस्था में बाधा आएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात दो से पांच बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद मंदिर के गर्भगृह के सामने मंडप में चार इंच तक पानी भर गया। सुबह चार बजे की आरती टार्च की रोशनी में करनी पड़ी, क्योंकि डर था कि बिजली जलाने पर कहीं करंट न उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग की बैठक 29 को
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक 29 जून को सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी। पहले यह बैठक 24 जून को रखी गई थी, लेकिन स्थगित कर दी गई थी। यह जानकारी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 29 की बैठक में ओबीसी समाज के हक हुकूक के सभी आवश्यक मुद्दों, नीतियों पर चर्चा, विभाग के पुनः गठन पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed