फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ajay killed by mad nepali in lucknow

विक्षिप्त ने लूट लिया गर्भवती का संसार, करवाचौथ पर कर रही थी पति अजय का इंतजार

Sun, 08 Oct 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Oct 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
ajay killed by mad nepali in lucknow
घर की छत पर विक्षिप्त

गोमतीनगर के विपुलखंड छह में बृहस्पतिवार रात नेपाली युवक का शिकार बने 25 वर्षीय मजदूर अजय कुमार की मौत ने लखनऊ से कुशीनगर तक को हिला दिया।

विज्ञापन


अजय की पत्नी रंभा आठ महीने की गर्भवती है और पिता हरि प्रसाद अस्पताल में मृत्यु शैय्या पर पड़े हैं। दोनों से ही उसकी मौत की खबर छिपाए रखी गई।

करवाचौथ से एक दिन पहले शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव कुशीनगर के लक्ष्मीगंज पगार सिसवा स्थित गांव पहुंचा तो वह गश खाकर गिर पड़ी। पिता को अब भी बेटे की मौत के बारे में नहीं बताया गया है।
विज्ञापन


गोमतीनगर इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अजय का शव उसके बड़े भाई बाल कुमार को सौंपा गया। वह शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए।

इस बीच ठेकेदार महेश ने शव ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने के साथ ही बाल कुमार को क्रियाकर्म के लिए 10 हजार रुपये भी दिए। ठेकेदार ने बाल कुमार का खाता नंबर लेकर उसे आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल कुमार ने बताया कि अजय की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती थी। डॉक्टरों ने किसी भी दिन डिलीवरी होने की बात कही है इसलिए उसे पति की मौत के बारे में नहीं बताया गया।

हालांकि, शनिवार शाम जब अजय का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी। परिवारीजनों ने उसे संभाला। बकौल बाल कुमार, पिता की भी हालत खराब है।

उनके दोनों गुर्दे फेल हो चुके हैं। वह गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती हैं जहां डॉक्टर जवाब दे चुके हैं। उन्हें भी अजय की मौत के बारे में खबर नहीं दी गई।

पोस्टमार्टम हाउस पर अजय के परिवारीजन और गांव में लोगों ने आरोपी नेपाल निवासी पदम बहादुर थापा को जमकर कोसा। परिवारीजनों का कहना था कि अजय अपने घर का कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को सदमे में कर दिया है।

सिर के चारों तरफ चार वार से हुई मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अजय के सिर पर चारों तरफ गहरी चोटें पाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि सिर पर आई चोटों से ही उसकी मौत की पुष्टि हुई है।

सभी चोटें भारी और धारदार हथियार से किए जाने की आशंका जताई गई है। पदम बहादुर थापा ने अजय के सिर को ही निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ वार किए थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
 

यह थी घटना

बृहस्पतिवार रात ढाई बजे विपुलखंड छह में निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहे मजदूर अजय, राजकुमार व किशोर मोनू पर पदम बहादुर थापा ने फावड़े से हमला कर दिया था। अजय की मौत हो गई थी जबकि राजकुमार को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद थापा काफी देर तक शव के पास ही बैठा रहा। सूचना पाकर आई पुलिस पर उसने पथराव किया। काफी मशक्कत के बाद उसे दबोचा गया था।

नेपाली को भेजा गया जेल

इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि नेपाल के जलधल निवासी पदम बहादुर थापा को शनिवार दोपहर जेल भेज दिया गया। वह मकान में कैसे पहुंचा? उसने हमला क्यों किया? इस बारे में पूछने पर वह पुलिस को बरगलाता रहा। घंटों पूछताछ के बाद भी पुलिस उससे कुछ उगलवा नहीं सकी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है या फिर हत्या करके बचने के लिए वह ऐसा नाटक कर रहा है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed