टिकट कैंसिल पर रिफंड नहीं दे रहीं एयरलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के चलते विमान सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं। ऐसे में यात्रियों को उम्मीद थी कि 15 अप्रैल से उन्हें रिफंड मिल सकता है। हालांकि, अब जब लॉकडाउन तीन मई तक कर दिया गया है तो एयरलाइंस कैश रिफंड की जगह पीएनआर पर ही क्रेडिट शेल देने की बात कह रही है। इसका इस्तेमाल यात्री अगली यात्रा में टिकट बनवाने पर कर सकेंगे।
अमौसी एयरपोर्ट पर 22 मार्च को अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन बंद कर दिया गया था। वहीं, 24 मार्च की रात से घरेलू विमानों की उड़ान भी रोक दी गई थीं। इसके बाद जब रिफंड की बात शुरू हुई तो एयरलाइंस आनाकानी करती रहीं।
यात्रियों की शिकायतें बढ़ीं तो एयरलाइंस प्रशासन ने नया रास्ता खोज निकाला। इसमें टिकट की राशि वापस नहीं की जाएगी, बल्कि जिस पीएनआर से टिकट बना है उस पर टिकट की धनराशि मिलेगी, जिसका इस्तेमाल सिर्फ टिकट बनवाने में ही हो सकेगा।
15 से आगे की तारीखों में इसी तरह होगा रिफंड
15 से आगे की तारीखों में बुक टिकटों पर भी रिफंड इसी तरह होगा। टिकट एजेंट आतिफ ने बताया कि एयरलाइंस के इस दांव से यात्रियों व हमारा नुकसान होगा।
एयरलाइंस ने आपका पैसा पीएनआर में क्रेडिट शेल कर दिया है। समयसीमा भले ही कुछ कंपनियां दिसंबर तक कर रही हों, पर इस दौरान कोई भी फ्लाइट आपको सस्ती नहीं मिलेंगी। ऐसे में और पैसा देना पड़ेगा।