{"_id":"5ecf431c5f67a519c03fc0eb","slug":"airlines-administration-upset-due-to-less-number-of-passengers-number-of-flights-may-decrease","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक तिहाई यात्री मिलने से एयरलाइंस परेशान, घट सकती हैं उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक तिहाई यात्री मिलने से एयरलाइंस परेशान, घट सकती हैं उड़ानें
Thu, 28 May 2020 10:41 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 May 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
अबुधाबी से आई फ्लाइट के यात्रियों की अमौसी एय़रपोर्ट पर हुई जांच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानों का संचालन भले ही शुरू हो गया है, लेकिन यात्रियों की कम संख्या एयरलाइंस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। फिलहाल 30 से 40 प्रतिशत ही पूर्ति होने से एयरलाइंस के लिए खर्च निकालना भी मुश्किल पड़ रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उड़ानों की संख्या कम की जा सकती है।
25 मई से घरेलू विमानों का संचालन शुरू किया गया था लेकिन यात्रियों में कोरोना को लेकर खौफ इस कदर है कि वे हवाई सफर से कतरा रहे हैं। अगर पिछले तीन दिनों की बात करें तो अमौसी से दिल्ली के बीच आने जाने वाली फ्लाइट में ही यात्रियों की संख्या ठीक-ठाक रही।
बाकियों में बहुत कम यात्री नजर आए। बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट से कुल पांच फ्लाइट रवाना हुईं। इसमें तीन दिल्ली और दो बंगलूरू की रहीं। दिल्ली की फ्लाइट में 324 और बंगलूरू की फ्लाइट्स में केवल 145 यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
वहीं अमौसी एयरपोर्ट पर आने वाले विमानों की संख्या कम थी, इसमें दिल्ली से आने वाले विमानों में 515 यात्री, अहमदाबाद से 98, मुंबई से 180 और बंगलूरू से 344 यात्री शामिल रहे।

फ्लाइट का खर्च निकालना हो रहा मुश्किल
इंडिगो एयरलाइन प्रशासन के एक पदाधिकारी ने बताया कि यात्रियों की संख्या कम होने की वजह से फ्लाइट का खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में विमानों के संचालन पर असर पड़ना लाजिमी है।
वंदे भारत मिशन के अंतर्गत बुधवार को अबूधाबी से 148 यात्री अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। जांच के बाद उन्हें क्वारंटीन किया गया है। विदेशों में फंसे नागरिकों को वापस अपने वतन लाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से वंदे भारत मिशन शुरू किया गया था।
इसके अंतर्गत बुधवार शाम साढ़े चार बजे एतिहाद एयरलाइन की ओर से फ्लाइट संख्या ईवाई 8008 अमौसी एयरपोर्ट पहुंची। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई। जिसके बाद उन्हें कस्टमर इमीग्रेशन की जांच के लिए ले जाया गया। सारी जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। जिन यात्रियों ने होटल के लिए आवेदन किया था, उन्हें क्वारंटीन के लिए होटल भेजा गया।

26 मई : घट गईं फ्लाइट की संख्या
तीन फ्लाइट रहीं निरस्त
बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट निरस्त रहीं। इसमें लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की 6ई844, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 6ई5318 और लखनऊ से कोलकाता जाने वाली 6ई6157 निरस्त रही।
25 मई : जाने वाले 546, आने वाले 1121
25 मई को अमौसी एयरपोर्ट से कुल 546 यात्री अहमदाबाद, बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई के लिए रवाना हुए। इसमें अहमदाबाद के लिए दो फ्लाइट्स से सिर्फ 149 यात्री गए, जबकि बंगलूरू के दो विमानों से 112 और दिल्ली के लिए तीन फ्लाइट से 157 यात्री गए।
जबकि एक विमान में 180 यात्रियों की सीट होती हैं। ऐसे ही लखनऊ आने वाले विमानों में दिल्ली से 496 यात्री चार विमानों से आए और बंगलूरू से कुल 342 यात्री, मुंबई से 180 और अहमदाबाद से 103 यात्री आए। इस तरह अमौसी से जाने वालों की संख्या कम और आने वालों की अधिक रही।
26 मई को विमानों की संख्या कम कर दी गई। लखनऊ से रवाना होने वाले यात्रियों में 297 दिल्ली गए, 59 मुंबई और 51 अहमदाबाद गए। कुल फ्लाइट्स सात रहीं। जबकि लखनऊ आने वालों में दिल्ली से 286 यात्री, हैदराबाद से 45, अहमदाबाद से 90 यात्री कुल चार विमानों से यहां पहुंचे।