फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Airforce rains flowers on Corona fighters in Uttar Pradesh.

यूपी: वायुसेना ने कोरोना फाइटर डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ पर बरसाए फूल, बढ़ाया हौसला

Sun, 03 May 2020 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 03 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
Airforce rains flowers on Corona fighters in Uttar Pradesh.
डॉक्टर्स व मेडिकल स्टाफ पर की गई पुष्प वर्षा। - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से जंग में सबसे आगे रहकर मोर्चा संभाल रहे डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ का उत्साह बढ़ाते हुए वायुसेना ने उन पर आसमान से फूलों की बारिश की। लखनऊ में केजीएमयू और एपेक्स ट्रॉमा सेंटर परिसर के ऊपर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से फूल बरसाए गए जिससे डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ बहुत उत्साहित नजर आया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

वायुसेना के इस आयोजन के लिए डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ को पहले ही सूचना दे दी गई थी जिससे कि केजीएमयू में सभी प्रशासनिक भवन के लॉन में आकर खड़े हो गए। सुबह करीब 10:15 पर पश्चिम दिशा से केजीएमयू के ऊपर वायुसेना के हेलीकॉप्टरों आए और पुष्पवर्षा की। इस दौरान नीचे मौजूद डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ ने हेलीकॉप्टरों की तरफ हाथ हिलाकर स्वागत किया और नजारे को अपने मोबाइल फोन में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू में पुष्प वर्षा के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में बने कोरोना अस्पताल परिसर के आसमान में पहुंचे और यहां भी पूर्व की भांति पुष्पवर्षा की और डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ का हौसला बढ़ाया।

वाराणसी में भी हुई पुष्पवर्षा
कोरोना वायरस के संकट से निपटने में जुटे शहर के डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और सफाईकर्मियों पर आज सुबह आसमान से फूलों की बारिश हुई। इसके लिए वायुसेना के दो हेलीकाप्टर प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय से बनारस आए थे।


 

आगरा में कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं को सेना का सलाम

भारतीय सेना ने देश में कोरोना वायरस जैसे अदृश्य दुश्मन से जंग लड़ने वाले योद्धाओं का अनोखे अंदाज में हौसला बढ़ाया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के निर्देश के बाद रविवार को आगरा में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से कोरोना से लड़ने वाले योद्धाओं (चिकित्साकर्मियों) पर पुष्पवर्षा की गई। 

ताजनगरी में रविवार की सुबह तकरीबन सवा 10 बजे सेना के हेलीकॉप्टरों से एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। सेना ने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए और कोरोना को हराने में जी जान से जुटे चिकित्साकर्मियों को सलाम किया। इस दौरान चिकित्साकर्मियों ने भी ताली बजाकर सेना का अभिवादन स्वीकार किया। 

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में मेरठ में दो स्थानों पर सेना ने किया बैंड डिस्प्ले
कोरोना की लड़ाई में योद्धाओं की हौसला अफजाई करने के लिए सेना भी आगे आई। चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत के निर्देश के बाद रविवार को मेरठ में भी दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सेना ने योद्धाओं का सम्मान करते हुए बैंड डिस्प्ले किया।

पश्चिमी यूपी सब एरिया हेडक्वार्टर में आरवीसी ने बैंड डिस्प्ले किया। इस मौके पर जीओसी मेजर जनरल पीके साई मौजूद रहे। आरवीसी के बैंड ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा.., कदम-कदम बढ़ाए जा..., मेरा मुल्क मेरा देश और राष्ट्रगान की धुन बजाकर उत्साहवर्धन किया। वहीं, कैंट बोर्ड सफाई कर्मचारी, मिलिट्री अस्पताल के स्टाफ, सीएमओ, सदर बाजार पुलिस को भी सम्मानित किया।
 

सहारनपुर: वायुसेना ने आसमान से फूल बरसाकर किया सम्मान

सहारनपुर में वायुसेना के जांबाजों की ओर से कोरोना की जंग में जुटे कर्मयोद्धाओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। शहर के जिला चिकिसाल्य में महिला अस्पताल की छत पर मेडिकल स्टाफ व डॉक्टरों से लेकर अन्य कर्मचारियों पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए।

फूलों की बौछार होते ही कोरोना योद्धाओं ने तालियां बजाकर वायुसेना का अभिवादन कर शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही पूरे हौसले के साथ कोरोना की जंग में जीत का संकल्प लिया। इस दौरान डीएम अखिलेश सिंह, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी सहित अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

इससे पहले सीएमएस डॉ. अनीता जोशी सहित अन्य महिला चिकित्सक हेलिकॉप्टर की आवाज कानों में पड़ते ही हाथ उठाकर फूलों की बरिश होने का इशारा करने लगे। कुछ ही सेकेंड में हेलिकॉप्टर से कोरोना योद्धाओं पर फूलों की वर्षा हुई। 

इसके अलावा पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कालेज में भी फूलों की वर्षा की गई। मगर यहां निर्धारित समय से पहले ही फूल गिरने से मेडिकल स्टाफ यह नजारा देखने से महरूम रह गया। मेडिकल स्टाफ ने वायुसेना के इस इवेंट को की खूब सराहना की है।

बरेली में सेना के हेलीकॉप्टर ने कोरोना वॉरियर्स पर बरसाए फूल

कोरोना से जंग लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य कर्मियों, सफ़ाई कर्मचारियों व पुलिस का बरेली में अनूठे तरीके से सम्मान किया गया। सेना के हेलीकॉप्टर ने जिला अस्पताल, मिलिट्री अस्पताल, पुलिस लाइन, आईवीआरआई कोरोना जांच केंद्र में मौजूद कोरोना वारियर्स पर पुष्पवर्षा की। जिला अस्पताल में सीएमओ के साथ पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed