{"_id":"6adde0b4d7213fd84d00ae34","slug":"air-show-in-varanasi-see-the-big-news-of-uttar-pradesh-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: “मोदीजी, एयर शो बहुत बढ़िया है”, वाल्मीकि जयंती पर यूपी में पब्लिक हॉलीडे, कैंची से काटे गए कलावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: “मोदीजी, एयर शो बहुत बढ़िया है”, वाल्मीकि जयंती पर यूपी में पब्लिक हॉलीडे, कैंची से काटे गए कलावे
Sun, 25 Oct 2026 05:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:16 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को काशी के दौरे पर थे जहां उन्होंने एयर शो में सेनाओं का शौर्य प्रदर्शन देखा। आयोजित भव्य शो में लाखों लोग उमड़े। वहीं, सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की गई है। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
यूपी की बड़ी खबरों में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वो सुर्खियां जो चर्चा के केंद्र में रहीं। प्रदेश में आज क्या बड़ी घटनाएं हुईं? ये जानने के लिए शुरुआत करते हैं पीएम मोदी के काशी के दौरे की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को काशी के दौरे पर रहे जहां उन्होंने एयर शो देखा और रोड शो भी किया। शहर में पहली बार आयोजित इस भव्य एयर शो ने शहरवासियों के साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी रोमांचित किया। लोग किसी न किसी रास्ते से गंगा किनारे पहुंचकर विमानों का प्रदर्शन देखना चाहते थे। एक तरफ घाटों और गंगा तटों पर दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा था, तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए थीं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर यह उत्साह और बढ़ गया।
दूसरी बड़ी खबर है सार्वजनिक अवकाश की। रविवार शाम को प्रदेश में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार (26 अक्तूबर) को पब्लिक हॉलीडे की घोषणा की गई है। अब रुख करते हैं तीसरी बड़ी खबर की तरफ। प्रदेश के 60 जिलों के 1372 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें अत्यधिक सक्रियता दिखाते हुए अभ्यर्थियों के कलावे कैंची से काट दिए गए। चौथी बड़ी खबर में बात मुख्यमंत्री योगी के उस बयान की जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक बयान में कहा कि एक ऐसे समय में जब विश्व के अनेक हिस्से हिंसा और अस्थिरता से जूझ रहे हैं, भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए देश को अस्थिरता, अलगाव और अराजकता की भट्ठी में झोंकने की कोशश कर रहे हैं। पांचवीं खबर में बात अलीगढ़ की एक घटना की जिसमें मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है जिसमें एक बच्चे के जल्दी दूध देने की बात कहने से नाराज दुकानदार ने उसे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया जिसमें बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। छठी खबर लखीमपुर खीरी से। जिले में एमएलसी चुनाव में हुए हंगामे को लेकर सपा के पूर्व विधायक सहित नौ लोगों के खिलाफ रिर्पार्ट दर्ज करवाई गई है। सातवीं खबर मौसम विभाग से जुड़ी हुई है। विभाग ने उत्तर प्रदेश में फिर से मौसम के करवट लेने की भविष्यवाणी की है और कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में 28 अक्तूबर से बारिश से आसार हैं। पढ़ें, प्रमुख खबरें
वाराणसी में एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, पीएम मोदी ने दी सलामी; छतों पर भी भीड़
वाराणसी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। नमो घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने पर हर-हर महादेव और जय हिंद के नारे गूंजे। गंगा के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग विमानों के करतब देखने पहुंचे। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। वायुसेना के पायलटों ने अपने अनुभव साझा किए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी पीईटी की परीक्षा: सख्ती के नाम पर कैंची से काटे गए हाथ में बंधे हुए कलावे
यूपी के अलग-अलग जिलों में रविवार को पीईटी परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया। लखनऊ के एक सेंटर पर सख्ती के नाम पर अभ्यर्थियों के हाथों में बंधे कलावे कैंची से काट दिए गए। इस पर कुछ अभ्यर्थियों ने सवाल भी उठाए। हालांकि, परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान था अब परिणाम का इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर
सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे समय में जब देश विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। कुछ संकीर्ण राजनीतिक दल देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का दुष्चक्र रच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
मासूम के साथ हैवानियत: बच्चे ने मांगा दूध, दुकानदार ने बैठा दिया गर्म कढ़ाई पर, कूल्हे-कमर के नीचे त्वचा जली
अलीगढ़ में बच्चे ने दुकानदार से जल्दी दूध मांगा। दुकानदार ने गुस्से में उसे गर्म कढ़ाई में ही बिठा दिया। जिससे बच्चा झुलस गया। देहलीगेट पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पढ़ें पूरी खबर
लखीमपुर खीरी: सपा के पूर्व विधायक समेत नौ लोगों पर रिपोर्ट, एमएलसी चुनाव में हुए हंगामे के मामले में कार्रवाई
लखीमपुर खीरी के मितौली ब्लॉक के सामने स्नातक एमएलसी चुनाव के दौरान हंगामा, गाली-गलौज और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें पूर्व सपा विधायक सुनील कुमार लाला और उनके भाई पूर्व ब्लाक प्रमुख रामखेलावन उर्फ छोटे समेत नौ लोगों को नामजद किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी में फिर सक्रिय होगा नया चक्रवात; 28 अक्तूबर से इन जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर से 28 से 30 अक्तूबर के बीच पूर्वी यूपी और मध्यांचल में बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर