फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   air pollution icreased in lucknow

लखनऊ: तालकटोरा समेत इस इलाके में बिगड़ी हवा की सेहत, 300 पार हुआ एक्यूआई

Thu, 01 Oct 2020 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
air pollution icreased in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के लालबाग और तालकटोरा इलाकों की हवा की सेहत बहुत खराब हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि फ्लाईओवर पर काम, सीवर के लिए खोदाई से सड़कों पर बढ़ी धूल से ऐसा हुआ है। पिछले 72 घंटे से अधिक समय से इन इलाकों में हवा बहुत खराब श्रेणी में मिल रही है। यूपीपीसीबी इसके कारणों की तलाश कर इसे कम करने में जुट गई है।
विज्ञापन


सीपीसीबी के रिकॉर्ड मुताबिक तालकटोरा में हवा की सबसे खराब स्थिति बनी हुई है। यहां चार दिन से लगातार औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के ऊपर है। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन का कहना है कि तालकटोरा क्षेत्र में अभी ऐसी कोई फैक्ट्री भी नहीं चल रही है, जिसकी वजह से पीएम 2.5 बढ़े।
विज्ञापन


ऐसा धूल की वजह से हो सकता है। कुछ दिन से हवा के रुख में बदलाव देखा जा रहा हुआ है। इससे धूल के कण वायुमंडल में छंट नहीं रहे हैं। इससे भी एक्यूआई बढ़ने की आशंका है। अगर ऐसा है तो इसे कम करने के लिए तात्कालिक प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन नहीं समझ रहा जिम्मेदारी

air pollution icreased in lucknow
सड़कों पर पड़ी धूल से खराब हो रही हवा - फोटो : अमर उजाला
तालकटोरा में हवा का हाल
  तारीख     एक्यूआई
30 सितंबर    321
29 सितंबर     339
28 सितंबर     302
27 सितंबर     318
26 सितंबर     188
25 सितंबर      97

लालबाग में हवा का हाल
  तारीख      एक्यूआई
30 सितंबर     307
29 सितंबर     287
28 सितंबर     298
27 सितंबर     292
26 सितंबर     188
25 सितंबर       77

द क्लाइमेट एजेंडा की निदेशक एकता शेखर का कहना है कि इस समय कोरोना का संकट बना हुआ है। ऐसे में वायु प्रदूषण बढ़ना खतरनाक संकेत हो सकता है। इसे रोकने को जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। योजनाएं केवल कागज तक सीमित हैं। आशंका है कि जहरीली हवा गंभीर रोगों के साथ मिलकर हमारी प्रतिरोधक क्षमता को कम कर दे। जबकि, कोविड 19 के समय में इसका बेहतर होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed