फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Air pollution goes high in some areas in Uttar Pradesh.

यूपी : पश्चिम से पूरब तक हवा में घुल रहा जहर, कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक श्रेणी में

Mon, 06 Nov 2023 09:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 06 Nov 2023 09:37 AM IST
सार

यूपी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर तक पहुंच गए हैं। सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की श्रेणी में लखनऊ भी है।

विज्ञापन
Air pollution goes high in some areas in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाजियाबाद-नोएडा ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के पश्चिम से पूरब तक के कई इलाकों की हवा बुरी तरह प्रदूषित हो चली है। इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता नारंगी व लाल श्रेणी में पहुंच गई है। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक तो कुछ में गंभीर स्तर तक पहुंचने के करीब है।

विज्ञापन


प्रदेश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
नोएडा 406 (सुर्ख लाल)
गाजियाबाद 396 (लाल)
ग्रेटर नोएडा 394 (लाल)
मेरठ 368 (लाल)
हापुड़ 364 (लाल)
मुजफ्फरनगर 278 (नारंगी)
लखनऊ 271 (नारंगी)
गोरखपुर 277 (नारंगी)
कानपुर 251 (नारंगी)

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार: योगी की टीम में पिछड़ों को मिलेगी तवज्जो, राजभर और दारा समेत कई नए चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बाप बना हैवान: पैर पकड़कर बेटा-बेटी मां की जान बख्शने के लिए करते रहे मिन्नतें, निर्दयी आदित्य का न पसीजा दिल


पछुआ बढ़ाई समस्या
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ के चलते पश्चिम से प्रदूषक तत्व पूरब की ओर बढ़े हैं। आईआईटीआर के पूर्व वैज्ञानिक एससी बर्मन ने कहा कि प्रदूषण का बढ़ना इस मौसम में स्वाभाविक प्रक्रिया है। चूंकि गर्मियों की हवा में घनत्व कम होता है और तापमान ज्यादा तो इससे प्रदूषण के कण वातावरण के ऊपरी सतह तक चले जाते हैं। सर्दियों में इसके विपरीत होता है। खास ये भी है कि धूल-धुआं, वाहनों की संख्या तो लगातार बढ़ रही है, इसलिए हर बार हालात खराब होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed